जमशेदपुर में विश्व हाथी दिवस पर कार्यशाला, हाथियों की सुरक्षा पर हुई चर्चा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर :दलमा वन अभयारण्य की ओर से विश्व हाथी दिवस के अवसर पर बिस्टुपुर स्थित एक निजी होटल के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोल्हान प्रमंडल वन विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ झारखंड के वरिष्ठ अधिकारी, निजी संस्थाओं के प्रतिनिधि और स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

वन विभाग के आरसीसीएफ (वाइल्ड लाइफ) एस. आर. नातेश ने बताया कि इस वर्ष कोल्हान के जमशेदपुर को आयोजन स्थल के रूप में चुना गया है। कार्यशाला में हाथियों के रहन-सहन, विचरण क्षेत्र और उनकी सुरक्षा उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि कोल्हान में हाथियों की मौत के कई मामले बिजली के तार की चपेट और रेल दुर्घटनाओं से हुए हैं। विभाग हाथियों की सुरक्षा के लिए विशेष टीम का गठन कर रहा है।

कोल्हान वन विभाग की अधिकारी स्मिता पंकज ने बताया कि हाथियों की सुरक्षा के लिए तकनीकी उपाय अपनाए जा रहे हैं। एक मोबाइल ऐप से ग्रामीणों को 20 किलोमीटर पहले ही हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलेगी। साथ ही रेलवे ट्रैक के पास सेंसरयुक्त उपकरण लगाए जाएंगे, जो हाथियों के गुजरने पर अलार्म बजाकर ट्रेन चालकों को सतर्क करेंगे


