पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने नेमरा में दी स्व. शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि
राष्ट्र संवाद संवाददाता
नेमरा – पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने नेमरा पहुँचकर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन एवं श्रीमती कल्पना सोरेन से मुलाकात की और स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने गुरुजी के योगदान को याद करते हुए कहा कि शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष, त्याग और समाज सेवा का अद्वितीय उदाहरण है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।


