Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसील कॉलोनी में गंदगी का अंबार, डेंगू फैलने का बढ़ा खतरा, ठेकेदार व अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    यूसील कॉलोनी में गंदगी का अंबार, डेंगू फैलने का बढ़ा खतरा, ठेकेदार व अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 10, 2025Updated:August 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूसील कॉलोनी में गंदगी का अंबार, डेंगू फैलने का बढ़ा खतरा, ठेकेदार व अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जादूगोड़ा। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर पूरे जिले में साफ-सफाई पर विशेष सतर्कता बरत रहा है, लेकिन केंद्र सरकार की संस्था यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसील) की कॉलोनी में हालात बद से बदतर हैं। साफ-सफाई की जिम्मेदारी यूसील के संपदा विभाग की है, लेकिन कॉलोनी में जगह-जगह गंदगी के अंबार, नालियों में जमे कचरे और झाड़ियों के कारण कीड़े-मकोड़े, मच्छर, सांप-बिच्छू तेजी से पनप रहे हैं।

    पिछले साल भी यूसील कॉलोनी में डेंगू के कई मरीज मिले थे, जिनमें दो शिक्षकों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद प्रबंधन में कोई सुधार नहीं दिखा। नालियों की सफाई, डी.डी.टी. छिड़काव और फॉगिंग जैसे बुनियादी कदम भी नहीं उठाए जा रहे। डस्टबिन की समय पर सफाई न होने से पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है और लोगों का जीना दूभर हो गया है।

    सूत्रों के अनुसार, कॉलोनी की सफाई का ठेका मनोरंजन सिंह को मिला है, लेकिन जिम्मेदारी मिलने के बाद से सफाई व्यवस्था और बिगड़ गई है। यहां तक कि अधिकारियों के डी-टाइप क्वार्टर के सामने भी गंदगी का ढेर लगा रहता है। ठेकेदारों द्वारा कम दर में टेंडर लेने के कारण काम की गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है।

    यूसील संपदा विभाग के अधिकारी दिलीप कुमार मंडल पर कई बार भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, बावजूद इसके वे पिछले 20 वर्षों से एक ही पद पर जमे हुए हैं। डीजीएम राकेश कुमार द्वारा भी कॉलोनी की गंदगी को लेकर फटकार लगाई जा चुकी है, लेकिन स्थिति जस की तस है।

    कॉलोनी की सफाई के लिए 24 ठेका कर्मी नियुक्त हैं, मगर ज्यादातर को अधिकारियों के क्वार्टर की सफाई में लगा दिया जाता है। कर्मचारियों का आरोप है कि अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से यूसील को चूना लगाया जा रहा है। पहले स्थायी कर्मियों के द्वारा सफाई की जिम्मेदारी निभाई जाती थी, तब कॉलोनी साफ-सुथरी और सुंदर दिखती थी, लेकिन ठेका प्रणाली आने के बाद से यूसील कॉलोनी बदहाल हो गई है।

    ठेकेदार व अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप डेंगू फैलने का बढ़ा खतरा यूसील कॉलोनी में गंदगी का अंबार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिले की 28 सरकारी स्कूल छात्राएं इसरो भ्रमण को रवाना
    Next Article मामला यूसील सीएमडी पर यौन उत्पीड़न का जमानत पर सुनवाई आज, जादूगोड़ा से हैदराबाद तक चर्चा तेज

    Related Posts

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने हेतु एआई तकनीक की पहल सराहनीय, लुगाहारा एवं आसपास के क्षेत्रों में भी कैमरे लगाने की मांग

    May 28, 2026

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    May 28, 2026

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने हेतु एआई तकनीक की पहल सराहनीय, लुगाहारा एवं आसपास के क्षेत्रों में भी कैमरे लगाने की मांग

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    जमशेदपुर में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

    गिरिडीह गांवा हाट बाजार में युवक पर छेड़खानी का आरोप, महिलाओं ने चप्पल से की पिटाई, वीडियो वायरल

    जमशेदपुर में निजी स्कूल फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन तेज, पोस्टकार्ड अभियान और भिक्षाटन शुरू

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.