मानहानि मामले में राहुल गांधी को चाईबासा कोर्ट से जमानत, कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चाईबासा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कथित टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में चाईबासा एमपी-एमएलए कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी। राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से टाटा कॉलेज मैदान पहुंचे और कोर्ट में न्यायाधीश सुप्रिया रानी तिग्गा के समक्ष पेश हुए।

राहुल गांधी ने आरोपों से इनकार किया जबकि शिकायतकर्ता के वकील ने कोर्ट में भाषण का सबूत पेश करने की बात कही। कोर्ट ने जमानत इस शर्त पर दी कि राहुल गांधी जांच में सहयोग करेंगे।
इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता
प्रदेश नेता विजय खां समेत कई नेता मौजूद रहे। मंत्री इरफान अंसारी ने इसे ऐतिहासिक बताया और चाईबासा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का भव्य स्वागत किया।

