Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चंद्र ग्रहण आज… भारत में भी देखा जा सकेगा साल 2020 का पहला खगोलीय नजारा
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

    चंद्र ग्रहण आज… भारत में भी देखा जा सकेगा साल 2020 का पहला खगोलीय नजारा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 10, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सार
    पूरे भारत के साथ-साथ यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में भी देखा जा सकेगा
    इस ग्रहण की कुल अवधि चार घंटे एक मिनट होगी, यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा
    10 जनवरी की रात 12 बजकर 41 मिनट पर यह अपने सबसे विस्तृत रूप में दिखेगा
    धार्मिक कार्यों पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा, गर्भवतियों को इसे न देखने की सलाह
    दो चंद्र और चार सूर्य के साथ इस साल लगेंगे छह ग्रहण, भारत में दिखेंगे केवल तीन
    विस्तार
    साल 2020 का पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी की रात को दिखेगा। इसे पूरे भारत के साथ-साथ यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में भी देखा जा सकेगा। इसकी कुल अवधि चार घंटे एक मिनट होगी। खास बात यह है कि यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा।
    भारतीय समय के मुताबिक चंद्र ग्रहण 10 जनवरी की रात 10 बजकर 37 मिनट पर शुरू होगा और 11 जनवरी को दो बजकर 42 मिनट पर खत्म होगा। रात 12 बजकर 41 मिनट पर यह अपने सबसे विस्तृत रूप में दिखेगा जब चंद्रमा का करीब 90 फीसदी हिस्सा पृथ्वी से ढका होगा।
    क्या होता है उपच्छाया चंद्र ग्रहण
    सूर्य. चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी लाइन में नहीं होते तो उपच्छाया चंद्र ग्रहण लगता है। पृथ्वी की छाया से चंद्रमा पूरी तरह से या आंशिक रूप से ढक जाता है और सूर्य की किरणें चंद्रमा की सतह तक नहीं पहुंच पाती हैं।
    विशेष चश्मे की नहीं होगी जरूरत
    सूर्य ग्रहण की तरह चंद्र ग्रहण को देखने के लिए किसी विशेष चश्मे की जरूरत नहीं होती। इसे नंगी आंखों से देखा जा सकता है। इसे खास सोलर फिल्टर वाले चश्मे से भी देखा जा सकता है।
    धार्मिक कार्यों में कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा
    इस चंद्र ग्रहण से मंदिरों की सेवा सहित धार्मिक कार्यों पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। ज्योतिषाचार्यों ने चंद्रग्रहण के दौरान गर्भवतियों को इसे देखने से बचने की सलाह दी है। ज्योतिषाचार्यों की नजर में ग्रहण के प्रभाव से राजनीति में उथल-पुथल और प्रकृति में हलचल देखने को मिलेगी।

    मिथुन, कर्क, मीन और वृश्चिक राशि पर इसका विपरीत प्रभाव रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार एक पक्ष (पखवाड़ा) में दो ग्रहण किसी भी दृष्टि से ठीक नहीं हैं। दिसंबर 2019 के अंतिम सप्ताह में सूर्यग्रहण और अब नए साल 2020 के नौंवे दिन यह चंद्रग्रहण आ गया है। इसमें सूतक का अधिक प्रभाव नहीं बताया जा रहा है।
    इस साल छह ग्रहण, देश में दिखेंगे तीन
    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित जिवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रकाश गुप्त ने बताया कि इस साल छह ग्रहण लगेंगे लेकिन इनमें से केवल तीन ही देश में दिख सकेंगे। इन छह ग्रहणों में से चार चंद्र और दो सूर्य ग्रहण होंगे। पहला चंद्र ग्रहण शुक्रवार और शनिवार (10-11 जनवरी) की मध्य रात्रि को पड़ेगा जोकि देश में कुछ जगहों पर ही दिखाई देगा।

    यह चंद्र ग्रहण शुक्रवार रात 10.36 बजे शुरू होकर शनिवार तड़के 2.44 बजे तक रहेगा। इसके अलावा दूसरा चंद्र ग्रहण पांच और छह जून की मध्य रात्रि को पड़ेगा जो देश में दिखेगा जबकि पांच जुलाई और 30 नवंबर को पड़ने वाला चंद्र ग्रहण नहीं दिखाई देगा। 21 जून को सूर्य ग्रहण पड़ेगा जोकि देश में दिखेगा और 14 दिसंबर को पड़ने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण देश में नहीं दिखाई देगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद जमशेदपुर
    Next Article सीएम हेमंत सोरेन के आदेश पर राज्य हज कमेटी भंग

    Related Posts

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    May 9, 2025

    उपायुक्त की अध्यक्षता में विधि तथा नीलाम पत्र वादों से संबंधित आहूत बैठक संपन्न

    May 9, 2025

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    उपायुक्त की अध्यक्षता में विधि तथा नीलाम पत्र वादों से संबंधित आहूत बैठक संपन्न

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.