Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झामुमो प्रखंड सचिव कुतुबुद्दीन खान ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    झामुमो प्रखंड सचिव कुतुबुद्दीन खान ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झामुमो प्रखंड सचिव कुतुबुद्दीन खान ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कुंडहित प्रखंड सचिव कुतुबुद्दीन खान ने झारखंड आंदोलन के प्रणेता और आदिवासी समाज के मसीहा दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि एक विचार, एक आंदोलन और झारखंडी अस्मिता के प्रतीक थे। उनका जीवन संघर्ष, त्याग और समाज के वंचित तबकों के अधिकारों के लिए समर्पित था।

    कुतुबुद्दीन खान ने कहा कि शिबू सोरेन का जाना एक युग का अंत है। उन्होंने झारखंड राज्य के निर्माण से लेकर आदिवासी अधिकारों की रक्षा तक जो योगदान दिया, वह आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने गरीबों, आदिवासियों, किसानों और श्रमिकों की आवाज को राष्ट्रीय पटल तक पहुंचाया और झारखंड की आत्मा को एक पहचान दिलाई।

    उन्होंने आगे कहा कि दिशोम गुरु हमेशा सादगी, ईमानदारी और संघर्षशीलता के प्रतीक रहे। वे राजनीतिक जीवन में रहते हुए भी जमीन से जुड़े रहे और आम जनता के सुख-दुख में हमेशा भागीदार बने। उनका सपना था कि झारखंड के हर नागरिक को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की मूलभूत सुविधाएं मिले।

    कुतुबुद्दीन खान ने कहा कि हम सबको मिलकर दिशोम गुरु के सपनों का झारखंड बनाना है, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

    सभा में उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का प्रण लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन को भाकपा ने बताया अपूरणीय क्षति, श्रद्धांजलि सभा में बोले नेता गुरुजी के अधूरे सपनों को करेंगे पूरा
    Next Article दिशोम गुरु शिबू सोरेन को झामुमो युवा नेता आजाउद्दीन खान ने दी श्रद्धांजलि, जताई गहरी संवेदना

    Related Posts

    रोहिणीबेड़ा में बाहरी लोगों पर अशांति फैलाने का आरोप, ग्रामीणों ने डीसी से की जांच की मांग

    May 25, 2026

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई सस्पेंड

    May 25, 2026

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई निलंबित

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रोहिणीबेड़ा में बाहरी लोगों पर अशांति फैलाने का आरोप, ग्रामीणों ने डीसी से की जांच की मांग

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई सस्पेंड

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई निलंबित

    पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है

    रामगढ़ बैटरी ब्लास्ट से घर में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

    टाटा लीज नवीकरण प्रस्ताव को सार्वजनिक करे जिला प्रशासन जमशेदपुर।

    रामगढ़ बरकाकाना रेलवे पुलिस ने टाटा जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18101 B -4 कोच से भारी मात्रा में गांजा किया बरामद

    शहर के जुबिली अम्यूजमेंट पार्क के समीप रविवार देर शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया

    मायुराक्षी नदी से दिन-रात अवैध बालू खनन, सरकार को लाखों के राजस्व नुकसान की आशंका

    जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर कुंडहित थाना में आगंतुकों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.