दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर भाजपा कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा काली ने जताया शोक, कहा- उनकी विरासत अमर रहेगी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड आंदोलन के पुरोधा और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा काली ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन एक प्रभावशाली नेता थे जिन्होंने झारखंड राज्य के गठन में अहम भूमिका निभाई।

कृष्णा शर्मा काली ने कहा कि उनका जीवन संघर्ष और जनहित के लिए समर्पित रहा। उनके योगदान और विरासत को झारखंड और देश हमेशा सम्मान के साथ याद रखेगा। उनके निधन से राजनीति और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।


