गुरु तेग बहादुर जी की शहादत पर विशेष जागृति यात्रा, सितंबर में जमशेदपुर पहुंचेगी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। गुरु तेग बहादुर जी और उनके तीन शिष्यों की 350वीं शहादत को समर्पित विशेष जागृति यात्रा 31 अगस्त को पटना साहिब से शुरू होकर पंजाब के आनंदपुर स्थित तख्त श्री केशगढ़ साहिब में संपन्न होगी। यात्रा सितंबर के पहले सप्ताह में जमशेदपुर पहुंचेगी।
तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी द्वारा आयोजित इस यात्रा में दिल्ली से विशेष पालकी लाई जाएगी, जिसमें गुरु गोबिंद सिंह जी से संबंधित शस्त्र और परिधान भी शामिल होंगे। 34 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा राजगीर, धनबाद, कोलकाता, टाटानगर, रांची समेत कई राज्यों से होकर गुजरेगी।
यात्रा से पूर्व 29 अगस्त को श्री गुरुद्वारा गुरु का बाग में अखंड पाठ और 29-30 अगस्त को विशेष दीवान का आयोजन होगा।

