सी आर पी एफ की ओर से स्थापना दिवस पर राखा कॉपर में निकली गई साइकिल रैली, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा : सी आर पी एफ की ओर से रविवार को स्थापना दिवस पर जादूगोड़ा स्थित राखा कॉपर में फिट इंडिया खेलो इंडिया की ओर से गांव _ गांव में साइकिल रैली निकाली गई व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दी गई। 87 वा स्थापना दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम की अगुवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक रमेश कुमार ने की। इसके बाद श्री रमेश कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा शहीद स्थल पर शहीदों को पुष्प समर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा सशस्त्र गार्ड द्वारा शहीद को सलामी दी गई।

सैनिक दरबार का आयोजन हुआ जिसमें आज के दिन के महत्व के विषय में उपस्थित सभी जवानो को अवगत करवाया गया । इस ग्रुप केन्द्र में नवनिर्मित भवनों के उद्घाटन हेतु एम.ओ.एस, गृह मंत्रालय के आगमन पर संबंधित कार्मिक तथा अधिकारियों के सराहनीय कार्य के लिए पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड सेक्टर द्वारा जारी किये गये “प्रशस्ति पत्र” को पुलिस महानिरीक्षक द्वारा वितरण किया एवं दिनांक 31-07-2025 से सेवानिवृत्ति पर जा रहे अधिकारी व कार्मिकों को “स्मृति चिह्न” देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम में रह रहे शहीदों के परिवार तथा सेवा निवृत्ति हो चुके कार्मिकों को भी आमंत्रित कर उन्हे अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। संध्या समय बच्चों व जवानों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

कार्यक्रम का संचालन द्वितीय कमान अधिकारी,श्री नीरज कुमार ने की
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी
जादूगोड़ा : कार्यक्रम की सफल बनाने में डॉ0 उर्मिला गारी, पुलिस उप महानिरीक्षक (चिकित्सा), श्री पंकज सिंह, कमाण्डेंट, ग्रुप केन्द्र, के.रि.पु.बल, जमशेदपुर, डॉ0 मीणा नवीन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी,श्री नवीन कुमार द्वितीय कमान अधिकारी,श्री नीरज कुमार उप कमा., श्री पवन कुमार उप कमा. तथा अन्य राजपत्रित अधिकारी,अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।


