सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट बरुण कुमार सिन्हा को मिला क्रांतिकारी मदनलाल ढींगरा सम्मान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष धर्म चन्द्र पोद्दार एवं संरक्षक गंगादीन जांगिड़ ने संयुक्त रूप से सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट बरुण कुमार सिन्हा को क्रांतिकारी मदनलाल ढींगरा सम्मान से सम्मानित किया।

यह समारोह प्राचीन श्री विश्वकर्मा मंदिर कमेटी (पंजीकृत), पहाड़गंज, नई दिल्ली द्वारा आयोजित किया गया था। इस अवसर पर अध्यक्ष धर्म चन्द्र पोद्दार ने कहा कि धारा 35A को सुप्रीम कोर्ट में निरस्त करवाने का कार्य एडवोकेट बरुण कुमार सिन्हा के द्वारा किया गया, जो देश के लिए एक ऐतिहासिक योगदान है।

समारोह में प्राचीन श्री विश्वकर्मा मंदिर कमेटी की ओर से राष्ट्र और समाज कार्यों में निरंतर समर्पित रहने के लिए धर्म चन्द्र पोद्दार को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संरक्षक गंगादीन जांगिड़, कैलाश चंद्र जांगिड़, दीप शेखर सिंहल, रवि शंकर झा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।


