Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला रजिस्ट्रार (जन्म – मृत्यु), जामताड़ा रवि आनंद अनाधिकृत वेबसाईट के द्वारा निर्गत होने वाले फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र पर रोक लगाने हेतु सभी बीडीओ सहित संबंधित अधिकारियों से पत्राचार कर दिया आवश्यक कार्रवाई हेतु दिए गए जरूरी दिशा निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला रजिस्ट्रार (जन्म – मृत्यु), जामताड़ा रवि आनंद अनाधिकृत वेबसाईट के द्वारा निर्गत होने वाले फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र पर रोक लगाने हेतु सभी बीडीओ सहित संबंधित अधिकारियों से पत्राचार कर दिया आवश्यक कार्रवाई हेतु दिए गए जरूरी दिशा निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 19, 2025Updated:July 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला रजिस्ट्रार (जन्म – मृत्यु), जामताड़ा रवि आनंद अनाधिकृत वेबसाईट के द्वारा निर्गत होने वाले फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र पर रोक लगाने हेतु सभी बीडीओ सहित संबंधित अधिकारियों से पत्राचार कर दिया आवश्यक कार्रवाई हेतु दिए गए जरूरी दिशा निर्देश

    भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय, नई दिल्ली द्वारा विकसित सीआरएस पोर्टल dc.crsorgi.gov.in ही है आधिकारिक वेबसाइट – उपायुक्त

    अपने क्षेत्राधिकार में अवस्थित इंटरनेट साइबर कैफे/डिजिटल सुविधा/प्रज्ञा केंद्र आदि का नियमित रूप से औचक निरीक्षण कर फर्जी तरीके से निर्गत प्रमाण पत्रों को रोकने के लिए करें आवश्यक कार्रवाई – उपायुक्त

    उपायुक्त सह जिला रजिस्ट्रार (जन्म – मृत्यु), जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) अनाधिकृत वेबसाईट के द्वारा निर्गत होने वाले फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र पर रोक लगाने हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अपर रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु), उपाधीक्षक, सदर अस्पताल, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत जामताड़ा एवं नगर परिषद मिहिजाम, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पत्राचार कर कहा है कि स्वास्थ्य निदेशालय के द्वारा राज्य अंतर्गत कई जिलों से फर्जी वेबसाइट बनाकर फर्जी जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की सूचना प्राप्त हुई है, यह एक गंभीर मामला है। उपायुक्त ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को अपने क्षेत्राधिकार अंतर्गत अवस्थित इंटरनेट साइबर कैफे, डिजिटल सुविधा, प्रज्ञा केंद्र, आदि का नियमित रूप से औचक निरीक्षण करते हुए जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र को फर्जी तरीके से निर्गत होने से रोकने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने साथ ही प्रत्येक माह की गई कृत कार्रवाई से अवगत कराने का निर्देश दिया।

    _*उपायुक्त ने आमजनों से जागरूक होने एवं फर्जी वेबसाइट से बचने की दी सलाह; अधिसूचित अधिकारी के स्तर से ही बनवाएं प्रमाण पत्र*_

    उपायुक्त ने कहा कि फर्जी वेबसाइट बनाकर फर्जी जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाना एक गंभीर मामला है, इससे आमजनों में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है, साथ ही सरकारी अभिलेखों की विश्वसनीयता भी प्रभावित होती है। उन्होंने अपील कर कहा कि जन्म एवं मृत्यु निबंधन के लिए भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय, नई दिल्ली द्वारा विकसित सीआरएस पोर्टल- dc.crsorgi.gov.in ही अधिकारिक वेबसाइट है। उन्होंने आमजनों से जागरूक होने एवं फर्जी वेबसाइट से बचने की सलाह देते हुए बताया कि शहरी क्षेत्र में पंजीयन संबंधित नगर परिषद मिहिजाम एवं नगर पंचायत जामताड़ा, सदर अस्पताल में उपाधीक्षक, सभी सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी ग्राम पंचायतों में संबंधित पंचायत सचिव जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए अधिसूचित हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर: आजसू प्रवक्ता अप्पू तिवारी और जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह आमने-सामने, सड़क निर्माण को लेकर जुबानी जंग तेज
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद ने कल्याण अस्पताल कुंजबोना का किया औचक निरीक्षण

    Related Posts

    जे आर डी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में तुरामडीह प्रोजेक्ट के बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन

    May 5, 2026

    कमीशन भुगतान को लेकर राशन दुकानदारों की बैठक, आंदोलन की चेतावनी

    May 5, 2026

    जामताड़ा आश्रम आवासीय विद्यालय में औचक निरीक्षण, कई खामियां मिलीं

    May 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जे आर डी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में तुरामडीह प्रोजेक्ट के बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन

    कमीशन भुगतान को लेकर राशन दुकानदारों की बैठक, आंदोलन की चेतावनी

    जामताड़ा आश्रम आवासीय विद्यालय में औचक निरीक्षण, कई खामियां मिलीं

    बराकर नदी में अवैध पत्थर उत्खनन पर कार्रवाई, प्राथमिकी दर्ज

    जियाजोरी पंचायत में विकास योजनाओं का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

    किराया वृद्धि के खिलाफ दुकानदारों का विरोध, फैसला वापस लेने की मांग

    पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव सहित पाँच बरी।

    सुरक्षा गार्डों का आरोप: बकाया भुगतान नहीं, पुनर्बहाली की मांग

    ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

    ‘बाबा’ और नकली पुलिसकर्मी बनकर ठगी, साकची बाजार में महिला से गहने लेकर फरार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.