Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » “जमशेदपुर की स्वच्छता यात्रा: नेतृत्व, समर्पण और टीम भावना की मिसाल”
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना संपादकीय सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    “जमशेदपुर की स्वच्छता यात्रा: नेतृत्व, समर्पण और टीम भावना की मिसाल”

    News DeskBy News DeskJuly 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    “जमशेदपुर की स्वच्छता यात्रा: नेतृत्व, समर्पण और टीम भावना की मिसाल”

    देवानंद सिंह
    स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत घोषित स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 के नतीजों ने एक बार फिर जमशेदपुर को राष्ट्रीय फलक पर गौरव दिलाया है। देश में तीसरा स्थान, 5 स्टार रेटिंग, और वॉटर प्लस जैसी प्रतिष्ठित मान्यताएं इस बात का प्रमाण हैं कि यह औद्योगिक शहर केवल उत्पादन में ही नहीं, स्वच्छता और नागरिक व्यवस्था में भी देश का मार्गदर्शन कर रहा है।

    झारखंड में लगातार पाँचवीं बार पहला स्थान प्राप्त करना केवल आकड़ों की बात नहीं, यह वर्षों की मेहनत, स्पष्ट नेतृत्व और जनसहभागिता की जीत है। यह उपलब्धि बताती है कि जब इच्छा शक्ति, प्रशासनिक दक्षता और ज़मीनी क्रियान्वयन एक साथ चलते हैं, तो असंभव भी संभव बन सकता है।

     

     

    इस गौरवशाली उपलब्धि के केंद्र में एक विशेष नाम उभरकर आता है—नगर निगम के अपर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार जब उन्होंने दूसरी पारी के रूप में कार्यभार संभाला, तब उन्होंने केवल एक प्रशासक की भूमिका नहीं निभाई, बल्कि इच्छाशक्ति, समर्पण और टीम भावना के समायोजन से एक मिशन मोड में काम किया।

    उनका नेतृत्व केवल योजनाओं को कागज़ पर लागू करने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने प्रत्येक पहल पर निगरानी रखते हुए सफाईकर्मियों से लेकर उच्च अधिकारियों तक एक समान प्रेरणा का संचार किया। घर-घर कचरा उठाव, डंपिंग यार्ड प्रबंधन, प्लास्टिक मुक्त मुहिम, ओडीएफ+ और वॉटर प्लस की दिशा में उनका ठोस और संगठित प्रयास, पूरे शहर की कार्यशैली में बदलाव लेकर आया।

     

    श्री कृष्ण कुमार ने यह सिद्ध कर दिया कि सशक्त नेतृत्व सिर्फ नीतियाँ बनाने में नहीं, बल्कि टीम के हर सदस्य को अपना सर्वोत्तम देने के लिए प्रेरित करने में निहित है। उन्होंने अपने कार्य से यह साबित किया कि प्रशासनिक पद का सही उपयोग किस प्रकार एक पूरे शहर को बदल सकता है।

    उनकी यह उपलब्धि केवल जमशेदपुर के लिए नहीं, बल्कि झारखंड के लिए भी एक प्रेरणा है। यह केवल एक शहर की नहीं, पूरे राज्य की जीत है। और यह जीत इसलिए और भी खास है क्योंकि इसके पीछे एक ऐसा नेतृत्व खड़ा है जो दिखता नहीं, लेकिन हर दिशा में असर करता है।

     

    Sona

    कृष्ण कुमार सिर्फ एक अधिकारी नहीं, इस परिवर्तन यात्रा के शिल्पकार हैं।
    उनका योगदान उन्हें सिर्फ बड़ा नहीं, बल्कि यादगार बनाता है।

    "जमशेदपुर की स्वच्छता यात्रा: नेतृत्व समर्पण और टीम भावना की मिसाल"
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्या बिहार में सुशासन अब जंगलराज में बदल रहा है?
    Next Article 21 जुलाई को एग्रिको में होगा भव्य भजन संध्या और महा भंडारा; रितेश पांडेय और सिद्धि पाठक की भजन प्रस्तुति से भक्तिमय माहौल का होगा अद्भुत नजारा

    Related Posts

    उपायुक्त की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

    May 27, 2026

    वर्षों से अलग रह रहे दंपति ने भुलाए गिले-शिकवे, मेडिएशन सेंटर में हुआ समझौता

    May 27, 2026

    नौतपा में शर्बत सेवा से गुप्ता ऑटोमोबाइल ने जीता दिल

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उपायुक्त की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

    वर्षों से अलग रह रहे दंपति ने भुलाए गिले-शिकवे, मेडिएशन सेंटर में हुआ समझौता

    नौतपा में शर्बत सेवा से गुप्ता ऑटोमोबाइल ने जीता दिल

    कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना जरूरी : मुकेश अग्रवाल

    अब यात्री ट्रेनों को रोक कर मालगाड़ियों को नहीं बढ़ाया जाएगा

    यूसीआईएल प्रबंधन के खिलाफ विस्थापितों का फूटा गुस्सा

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

    पचम्बा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: दो नाबालिग लड़कियां मुक्त, महिला समेत तीन गिरफ्तार

    चाकुलिया में गांजा तस्करी पर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 336 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    बकरीद को लेकर बर्मामाइंस थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से अमन-शांति के साथ पर्व मनाने की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.