पूर्वी सिंहभूम में आरक्षित सीटों पर नामांकन के लिए लॉटरी प्रक्रिया संपन्न 697 आवेदनों में से 192 सीटों पर चयन, 28 स्कूलों में पारदर्शी लॉटरी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर :उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में आरक्षित सीटों पर नामांकन हेतु द्वितीय चरण की लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न हुई। कुल 697 आवेदनों में से 192 सीटों के लिए चयन किया गया। 28 स्कूलों में अधिक आवेदन होने पर पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया अपनाई गई, जबकि 19 स्कूलों में कम आवेदन मिलने के कारण सीधे सूची तैयार की गई।

प्राचार्य, पदाधिकारी व अभिभावक संघ के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रक्रिया सम्पन्न हुई। सभी स्कूलों को लॉगिन आईडी व पासवर्ड दिए गए हैं, जिससे अगले 5 दिनों में ऑनलाइन नामांकन पूरा किया जाएगा।

