राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया। आयुष चिकित्सा विभाग की ओर से उमवि जगन्नाथपुर, गम्हरिया में प्रखंड स्तरीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पंचायत की प्रभारी मुखिया रिंटू देवी ने फीता काटकर किया। इस शिविर में करीब 170 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें चित्कित्सीय परामर्श के अनुसार निशुल्क दवाईयां उपलब्ध कराई गई। चिकित्सको ने बताया कि जांच के दौरान हड्डी एवं जोड़ों में दर्द से ग्रसित अधिक मरीज पाए गए। इस मौके पर सीएचओ डॉ0 प्रभा रानी महतो ने बताया कि विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष नियमित रूप से पूरे जिले में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाता है। इसी क्रम में इस स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है। इस मौके पर लोगों को बरसात के मौसम में होने वाले बीमारियों से बचाव की जानकारी भी दी गई। शिविर के सफल आयोजन में मुख्यरूप से डॉ0 प्रभा रानी महतो, डॉ0 यास्मीन, डॉ0 गजाला के अलावा योगा प्रशिक्षक अभिषेक राउत, राजमणि महतो, सहिया ऊषा कुमारी, शांति कुमारी, तारामणि हांसदा, मालती महतो, सोनामणि टुडू आदि का प्रमुख योगदान रहा।
पृष्ठ रचनाकार: सिराज अंसारी जामताड़ा

