राष्ट्र संवाद संवाददाता
सरायकेला जिले के कपाली नगर परिषद क्षेत्र में बारिश के बाद लगातार जलजमाव की समस्या से परेशान लोगों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। दोपहर में आक्रोशित स्थानीय निवासियों ने मुख्य सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नगर परिषद का गठन हुए वर्षों बीत गए हैं, लेकिन अब भी पानी की निकासी जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। बारिश के बाद सड़कें तालाब बन जाती हैं जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भारी परेशानी हो रही है।
15 सूत्री सदस्य मोहम्मद मोहसिन ने कहा, “नगर परिषद क्षेत्र में होने के बावजूद लोग आज भी गांव जैसी स्थिति में जीने को मजबूर हैं। आखिर कब तक ऐसी जिंदगी चलेगी?”
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
पृष्ठ रचनाकार: सिराज अंसारी जामताड़ा

