“सिंहभूम चैम्बर के प्लेटिनम जुबिली वर्ष में कार पार्किंग स्थल का भव्य उद्घाटन”
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के बहुप्रतीक्षित कार पार्किंग स्थल का उद्घाटन टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (कॉर्पोरेट सर्विसेज) सुंदर रामम ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर चैम्बर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि संस्था कोल्हान के दो हजार से अधिक व्यवसायियों का प्रतिनिधित्व करती है और पार्किंग की समस्या लंबे समय से चिंता का विषय थी।

टाटा स्टील के सहयोग से अब बिष्टुपुर स्थित चैम्बर भवन के पास पार्किंग की सुविधा उपलब्ध हो गई है, जिससे सदस्यों और आगंतुकों को बड़ी राहत मिलेगी।

