रेलनगरी चितरंजन के हॉस्पिटल कॉलोनी स्थित सर्वोजनी श्री श्री दुर्गा और काली पूजा कमेटी का पुनर्गठन किया गया
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: पूजा कमिटी द्वारा इस वर्ष 65 वां दुर्गौत्सव आयोजित किया जा रहा है। दुर्गा पूजा के आयोजन की तैयारी काफी जोर-जोर से की जा रही है। इस संबंध में कमिटी के अध्यक्ष सह स्ट्रीट मेंबर परमात्मानंद वर्मा ने बताया कि इस बार 30 फीट ऊंचे और 30 फीट चौड़े भव्य पंडाल में मां दुर्गा की भव्य और आकर्षक प्रतिमा स्थापित की जा रही है।
पूजा के आयोजन कमेटी के सहयोग से बच्चों के लिए चित्रकला, नृत्य कला और अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पूजा में स्वयंसेवी हर वक्त दर्शकों की सुविधाओं का ख्याल रखेंगे। बुजुर्गों, दिव्यांगो और महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और देखभाल के लिए कमेटी के सदस्य हमेशा तत्पर रहेंगे।
कमिटी के सचिव प्रभाकर कुमार ने बताया कि कमेटी ने यह प्रयास किया है कि इस बार दुर्गा पूजा में बच्चे, महिलाएं सुरक्षित तरीके से पूजा पूजा का आनंद उठाएं। इस बार धर्म और संस्कृति के अनुसार मनोरंजन और कला का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
पूजा कमिटी के सचिव प्रभाकर कुमार ने बताया कि कमेटी के संरक्षक अशोक चक्रवर्ती, उपाध्यक्ष नीरज कुमार पंकज, सहसचिव एल आर टुडू, अनिल रजक व सतीश कुमार, कोषाध्यक्ष नीलेश्वर मौर्या, सह कोषाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह, पूजा सचिव सुभाष कुमार व खोखन दास, बनानी बनर्जी, शिव शंकर, सांस्कृतिक सचिव स्वप्न सेन, पूजा संग्राहक लालमणि व निताई मंडल, वालंटियर इंचार्ज आयुष गुप्ता, अंकेक्षक पंकज कुमार सहित स्थानीय निवासी हॉस्पिटल कॉलोनी के दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर सक्रिय हैं।

