Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला समुचित प्राधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट पर जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला समुचित प्राधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट पर जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता सिराज अंसारी जामताड़ा

    जामताड़ा। उपायुक्त सह जिला समुचित प्राधिकारी, पीसी एंड पीएनडीटी, रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई और कई जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक के दौरान ऊषा डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर के सामने अल्ट्रासाउंड क्लीनिक खोलने के लिए दिए गए आवेदन पर चर्चा की गई और नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा निबंधन मद में प्राप्त राशि से आईईसी गतिविधियों को गति देने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि बस स्टैंड, सीएचसी कैंपस, रेलवे स्टेशन, गांधी मैदान सहित सभी प्रखंडों के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम से जुड़े बैनर-पोस्टर लगाए जाएं, ताकि लोगों में जागरूकता फैले। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रसव पूर्व लिंग जांच करवाना एक कानूनी अपराध है और पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत इसकी अनुमति नहीं है। किसी भी अल्ट्रासाउंड केंद्र की संलिप्तता पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने अल्ट्रासाउंड केंद्रों का समय-समय पर निरीक्षण सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न, डॉक्टरों को चेतावनी – ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
    Next Article साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन, सभी योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का निर्देश

    Related Posts

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    May 30, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    May 30, 2026

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    May 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    धर्मांतरण के खिलाफ फिर मुखर हुए चंपाई सोरेन, उठाई संवैधानिक बदलाव की मांग

    मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक सविता महतो, चार पुलों के निर्माण की उठाई मांग

    पूर्व एसडीओ विकास राय को भावभीनी विदाई, नए एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता ने उज्वल भविष्य की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.