Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गेवरा,दीपका में रोज पांच हजार लोग मौत के मुंह से होकर आते और जाते हैं, बीस पच्चीस बाइक सवार रोज गिरते हैं
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    गेवरा,दीपका में रोज पांच हजार लोग मौत के मुंह से होकर आते और जाते हैं, बीस पच्चीस बाइक सवार रोज गिरते हैं

    News DeskBy News DeskJuly 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गेवरा,दीपका में रोज पांच हजार लोग मौत के मुंह से होकर आते और जाते हैं, बीस पच्चीस बाइक सवार रोज गिरते हैं

    राष्ट्र संवाद कमाल अहमद

    इस रास्ते को पार करते समय अनगिनत लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं

    नगर पालिका हो या एसईसीएल गेवरा दीपका प्रबंधन करता है नजर अंदाज

    गेवरा दीपका:- नगर पालिका दीपका में गेवरा दीपका कॉलोनी के बीचो-बीच भारी वाहन का रास्ता है जो शुरू से लोगों के जान पर बना रहा, साथ ही साथ डिवाइडर से बंटा एक और रास्ता है जिस रास्ते से साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड और दीपका शहर के लोगों के साथ-साथ आसपास के गांव के लोगों के दो पहिया चार पहिया पैदल आने जाने का रास्ता है। इसी रास्ते के बीचो-बीच दो जगह से दीपका शहर प्रगति नगर कॉलोनी और गेवरा कॉलोनी को जोड़ता है। गेवरा कॉलोनी के अंदर डीएवी पब्लिक , सरस्वती शिशु मंदिर, बिकन स्कूल तथा एक छत्तीसगढ़ प्राथमिक स्कूल है। साथ ही साथ एसईसीएल नेहरू शताब्दी चिकित्सालय भी मौजूद है। वहीं दीपका में नगर पालिका और तहसील कार्यालय है।ऐसे में रोजाना पाँच हजार लोगों का स्कूल से लेकर हॉस्पिटल हॉस्पिटल से लेकर ड्यूटी ड्यूटी से लेकर दीपका मार्केट व कोरबा आना जाना इसी मौत के मुंह से होता है। कॉलोनी के लोग दीपका मार्केट और मार्केट के लोग कॉलोनी या कोरबा एक फीट कीचड़ पार करके रोजाना आना जाना करते हैं। इस पर ना कभी नगर पालिका दीपका का ध्यान रहा ना ही एसईसीएल गेवरा दीपका प्रबंधन का “कोई गिरता है तो गिरने दो कोई मरता है तो मरने दो” ऐसे नजर अंदाज कर रखा है। आप लोगों को भी मालूम है इस रास्ते से आने जाने में अब तक अनगिनत एक्सीडेंटल मौत हो चुकी है। आज की तारीख में रोजाना बीस से पच्चीस बाइक सवार कीचड़ में भारी वाहन ट्रेलर के सामने फिसल कर गिरते हैं क्योंकि इस रास्ते से भारी वाहन कोयला भरकर आना जाना करती है। इस जगह पर ना कोई ट्रैफिक सिस्टम है ना कोई ट्रैफिक वाला इस रास्ते पर ट्रेलर ड्राइवर आंख बंद करके जल्द खदान पहुंच कर अपने ट्रेलर में कोयला भरने के जुनून में रहता है।वहीं खदान से कोयला भरकर जाने वाले ट्रेलर ड्राइवर ट्रिप लगाने व कोयला को मंजिल तक पहुंचाने की जल्दी में ट्रैफिक नियम को तोड़ते इस रास्ते पर हमेशा देखने को मिलते हैं, जो किसी ना किसी के मौत का कारण बनता है। यहां हमेशा कीचड़ बड़ा-बड़ा गड्ढा बना रहता है जिसके कारण पैदल ,मोटरसाइकिल,साइकिल से आने जाने वाले हमेशा गिरते पढ़ते रहते हैं।इन सब बातों का एक ही बात है कि किसी की तो जिम्मेदारी बनती है ट्रैफिक नियम बताने ट्रैफिक कंट्रोल वाले को इन दो रास्तों पर रखने की,जानलेवा बने रोड को मरम्मत कराने की। गेवरा दीपका क्षेत्र के लोगों में इस कुव्यवस्था से भारी नाराजगी है। आपको बता दें यहां ओवर ब्रिज बनना था ओवर ब्रिज का कार्य प्रगति पर भी था,लेकिन नगर पालिका से एनओसी नही होने की वजह से मामला न्यायालय में लंबित है।

    गेवरा दीपका में रोज पांच हजार लोग मौत के मुंह से होकर आते और जाते हैं बीस पच्चीस बाइक सवार रोज गिरते हैं
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य सेवाओं में संवेदनशीलता और पारदर्शिता ज़रूरी: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी
    Next Article जामताड़ा: लगातार बारिश को लेकर उपायुक्त ने जारी की एडवाइजरी, सतर्कता बरतने की अपील

    Related Posts

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    June 18, 2026

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    June 18, 2026

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.