Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दुर्गम कोलाबाड़िया टोला पहुंचे उपायुक्त, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर जानी समस्याएं
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    दुर्गम कोलाबाड़िया टोला पहुंचे उपायुक्त, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर जानी समस्याएं

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दुर्गम कोलाबाड़िया टोला पहुंचे उपायुक्त, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर जानी समस्याएं

    बाइक और पैदल यात्रा कर पहुंचे अधिकारी, विकास को लेकर दिया भरोसा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गुड़ाबांदा : उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने गुड़ाबांदा प्रखंड के सुदूरवर्ती एवं दुर्गम क्षेत्र फॉरेस्ट ब्लॉक गांव के कोलाबाड़िया टोला का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। चारों ओर पहाड़ों से घिरे इस गांव में उपायुक्त बाइक और पैदल यात्रा कर पहुंचे, जिससे क्षेत्र में प्रशासनिक पहुंच का जीवंत उदाहरण देखने को मिला।

    गांव में आयोजित जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने उपायुक्त के समक्ष बिजली, पेयजल, आवास, पहुंच पथ, स्थायी आंगनबाड़ी केन्द्र जैसी मूलभूत समस्याएं रखीं। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

    विद्यालय व आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण उपायुक्त ने कोलाबाड़िया टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय और अस्थायी आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। बच्चों से बातचीत कर पढ़ाई और उपस्थिति की जानकारी ली, वहीं शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

    आजिविका और सामुदायिक सहभागिता पर विशेष बल श्री सत्यार्थी ने ग्रामीणों को आजीविका से जोड़ने, कृषि व पशुपालन योजनाओं से लाभान्वित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है और इसके लिए दुर्गम क्षेत्रों का नियमित दौरा किया जा रहा है।

    उपायुक्त ने ग्रामीणों से अपील की कि वे योजनाओं में भागीदार बनें और समस्याएं समय पर पंचायत व प्रशासन तक पहुंचाएं। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला श्री सुनील चंद्र, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री डांगुर कोड़ाह, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    ग्रामीणों के बीच उपायुक्त की पहल की सराहना उपायुक्त की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की और उम्मीद जताई कि इस दौरे के बाद कोलाबाड़िया टोला में विकास की गति तेज होगी।

    ग्रामीणों से सीधा संवाद कर जानी समस्याएं दुर्गम कोलाबाड़िया टोला पहुंचे उपायुक्त
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा की साजिश को प्रशासन ने किया नाकाम: जेएमएम ने भोगनाडीह तनाव पर लगाया आरोप
    Next Article जिला यादव महासभा जामताड़ा ने दिनेश यादव के नेतृत्व में इटावा घटना को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, भाजपा ने घाटशिला में आयोजित की विचार गोष्ठी

    July 6, 2026

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा व उत्साह से मनी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    July 6, 2026

    चंपुआ में झारखंड का कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    July 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, भाजपा ने घाटशिला में आयोजित की विचार गोष्ठी

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा व उत्साह से मनी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    चंपुआ में झारखंड का कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    केरूआडूंगरी पंचायत में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, 90 लोगों की हुई जांच

    70 वर्षों से उत्तमडीह गांव में सड़क नहीं, ग्रामीणों ने सीओ को ज्ञापन सौंप की समाधान की मांग

    रोहित-हिमांशु की जोड़ी ने जीता पिकलबॉल चैम्पियनशिप डबल्स का खिताब

    पूर्वी विधानसभा के लंबित जनसुविधा कार्यों में तेजी लाने को विधायक पूर्णिमा साहू ने यूआईएसएल प्रबंधन के साथ की बैठक

    रंदना चौधरी सर्वसम्मति से वार्ड तीन की साहिया चयनित

    शेफर्ड इंग्लिश स्कूल में नियमों की अनदेखी, बच्चों की सुरक्षा दांव पर

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का युवाओं से आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.