व्यवहार में सामंजस्य और संसाधन की बताया कमी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
देवघर-अटल क्लिनिक चांदपुर में चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत डॉ मैत्रेय ने सिविल सर्जन के नाम आवेदन प्रेषित कर अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है।डॉ मैत्रेय ने अपने आवेदन में दर्शाया है कि मैं पिछले 28 अप्रैल 2025 से उपरोक्त स्थान पर कार्यरत हूँ।किंतु कार्यस्थल पर कार्यरत अन्य सदस्यों के मध्य व्यवहारिकता का अभाव है।वहाँ पदस्थापित एएनएम तथा आयुष चिकित्सक के अनुचित व्यवहार,साथ ही आवश्यक औषधियां एवं संसाधनों,उपकरणों की कमी आदि के कारण मैं इस निर्णय पर पहुंची हूं।वहीं डॉ मैत्रेय ने सिविल सर्जन से आग्रह किया है कि उनका त्याग पत्र स्वीकार किया जाए।बहरहाल महिला चिकित्सक द्वारा दिए गए त्याग पत्र से स्वास्थ्य विभाग की बहुत सी कमजोरी और कमियां सामने आई है इन सभी चीजों को ठीक करनें की जरूरत है अन्यथा इसी प्रकार सरकारी महकमे में कार्यरत चिकित्सक गम्भीर और ठोस कदम उठाते रहेंगे।

