सांसद बिद्युत बरण महतो ने किया सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास
राष्ट्र संवाद संवाददाता
सांसद बिद्युत बरण महतो ने बागबेड़ा के रामनगर में बागबेड़ा कॉलोनी के सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया। उल्लेखनीय की मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत इस योजना में बागबेड़ा फिल्टर हाउस से लेकर बागबेड़ा के रोड नंबर 1 से लेकर 6 तक के सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य संपन्न होगा।इस अवसर पर सांसद श्री महतो ने कहा इस कार्य के लिए काफी पहले से प्रयास किया जा रहा था। चुनाव आदि के कारण इसमें विलंब हुआ। बागबेड़ा वासियों के लिए यह एक सौगात है। जल्द ही एक गुणवत्ता युक्त सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा ।जिससे आवागमन सुलभ होगा। सांसद श्री महतो ने कहा कि बागबेड़ा वायरलेस मैदान को नया स्वरूप दे दिया गया है। जल्द ही इसका लोकार्पण किया जाएगा। इस मैदान के सौंन्दर्यीकरण से बड़ी संख्या में बालक, युवा महिला एवं वरिष्ठ नागरिक गण इससे लाभान्वित होंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सांसद श्री महतो के अतिरिक्त पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार, जिला पार्षद कविता परमार ,हरेंद्र सिंह,धनंजय उपाध्याय, संजय सिंह,आनंद कुमार, विमलेश उपाध्याय, झरना मिश्रा,अंकलेश गिरी,सुनील तिवारी, विनय सिंह, दिलीप पाठक, कमल पांडे, धीरज सिंह, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं जनता उपस्थित थे।

