Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जल जमाव के कारणों और निदान पर सरयू करेंगे 24 को समीक्षा बैठक
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    जल जमाव के कारणों और निदान पर सरयू करेंगे 24 को समीक्षा बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जल जमाव के कारणों और निदान पर सरयू करेंगे 24 को समीक्षा बैठक

    समीक्षा बैठक के पूर्व पूरे इलाके का सरयू राय करेंगे भ्रमण, पूरी जानकारी लेंगे

    आशुतोष राय का हुआ सम्मान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    *जमशेदपुर*। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने 24 जून को एक समीक्षा बैठक आयोजित की है। यह बैठक बिष्टुपुर के मिलानी हॉल में शाम साढ़े चार बजे से होगी। यह बैठक विगत दिनों हुई बारिश के पानी के कारण हुए नुक़सान का जायज़ा लेने तथा कई आवासीय क्षेत्रों में भीषण जल जमाव के कारणों को दूर करने का उपाय करने के मद्देनजर बुलाई गई है। श्री राय बैठक के पहले उन इलाको का सघन भ्रमण कर ज़मीनी जानकारी हासिल करेंगे, जहां गत तीन दिनों की भारी बारिश ने तबाही मचायी थी और जिसमें जान—माल का नुक़सान हुआ था।

    यहां जारी एक बयान में विधायक सरयू राय ने कहा कि सरकारी विभागों और प्रशासन की ग़लतियाँ जनता के लिए भारी परेशानी और नुक़सान का कारण बन रही है। विकास के लिए बनने वाली महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में ज़मीनी हक़ीक़तों और प्राकृतिक विशेषताओं की अनदेखी करने का ख़ामियाज़ा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। विकास कार्य आमजन और प्रकृति केन्द्रित नहीं होंगे तो ऐसी ही स्थिति उत्पन्न होगी, जैसी विगत दिनों में जमशेदपुर को झेलनी पड़ी है।

     

    बयान में श्री राय ने कहा है कि सरकारी और प्रशासनिक मशीनरी को मानो लकवा मार गया है। योजनाएं बनती हैं, उनका डीपीआर तैयार होता है, परियोजनाएं स्वीकृत होती हैं, क्रियान्वित होती हैं, परंतु आमजन को उसका लाभ कम और नुक़सान ज़्यादा मिलता है। राज्य सरकार के विभाग उनके सामने प्रस्तुत चुनौतियों का सामना करने में अक्षम साबित हो रहे हैं। विभागों के पास मानव बल की घोर कमी है। संसाधन हैं पर इनका उपयोग जनहित में नहीं हो पा रहा है। समस्याएं जस की तस रह जा रही हैं, समय के साथ घनीभूत होते जा रही हैं।

     

    उन्होंने कहा कि अब जरूरी यह है कि सरकार शहरी विकास की स्पष्ट नीति बनाए। अन्यथा शहरी इलाक़ों की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती चली जाएगी। वह लंबे समय से जमशेदपुर में नाला आधारित विकास कार्यक्रम बनाने पर ज़ोर देते आ रहे हैं। सरकार द्वारा जन सुविधाएं उपलब्ध कराने पर ज़ोर दिया जा रहा है मगर उनके कारण उत्पन्न समस्याओं के निदान के ठोस उपाय नहीं हो रहे हैं। ख़ासकर जल निकासी और कचरा निष्पादन की ठोस व्यवस्था नहीं होने से शहर और शहरवासियों को घातक परिणाम का सामना करना पड़ रहा है। उपर्युक्त समस्याओं का समाधान के लिए जनचेतना जागृत करना ज़रूरी है। बैठक में इन विषयों पर विशद मंथन होगा। समस्याओं का अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक निदान पर विमर्श करना ही बैठक का उद्देश्य है।

     

    आशुतोष राय का हुआ सम्मान

    जमशेदपुर। रविवार को स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी और जदयू नेता आशुतोष राय का अर्पण संस्था की तरफ से सम्मान किया गया। श्री राय बतौर अतिथि यहां आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल हुए थे। श्री राय ने इस सम्मान हेतु अमरप्रीत सिंह काले का आभार जताया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा थे। गणमान्य अतिथियों में टाटा स्टील के वीपी कार्पोरेट सर्विसेज बीडी सुंदर, विधायक मंगल कालिंदी, राकेश्वर पांडेय, नट्टू झा एवं अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकाफी शोरगुल के बीच साकची गुरुद्वारा प्रधान पद पर हरविंदर सिंह मंटू काबिज
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    जमीन विवाद में युवक की मौत से भड़का आक्रोश, पांच घंटे तक जाम रहा मंडरो चौक

    May 26, 2026

    जामताड़ा पुलिस ने लूटकांड का किया उद्भेदन, नाबालिग अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

    May 26, 2026

    पूर्वी सिंहभूम में बढ़ती गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में शुरू हुए हीट स्ट्रोक केयर सेंटर

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमीन विवाद में युवक की मौत से भड़का आक्रोश, पांच घंटे तक जाम रहा मंडरो चौक

    जामताड़ा पुलिस ने लूटकांड का किया उद्भेदन, नाबालिग अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

    पूर्वी सिंहभूम में बढ़ती गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में शुरू हुए हीट स्ट्रोक केयर सेंटर

    सरायकेला में दिल दहला देने वाली वारदात, जंगल में मिला जला हुआ शव

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.