भवन निर्माण के पदाधिकारी के खिलाफ संवेदको में आक्रोश*
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर…भवन निर्माण विभाग में निविदा का पेपर नहीं दिये जाने से संवेदक हुए आक्रोशित संवेदको ने कहा की पदाधिकारीयों के मिली भगत से कुछ चहते संवेदको को पेपर दिया गया।…इस मामले को लेकर हमलोग डीसी और मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे।*
संवेदको का कहना हैं की भवन निर्माण विभाग में निविदा पेपर का आज विक्री होना था। बहुत सारे संवेदक को नहीं दिया गया, कुछ चहते संवेदक को पेपर दिया गया हैं संवेदक ने यह भी आरोप लगाया की पदाधिकारी कहते हैं की पहले एडवांस में काम कर लिया गया हैं। अब आप लोगो को पेपर नहीं देंगे। इस मामले को लेकर हमलोग जल्द उपायुक्त और मुख्यमंत्री से मिलेंगे और पदाधिकारी के खिलाफ शिकायत करेंगे।यहां कोई भी काम नियम और पारदर्शिता के तहत नहीं किया जा रहा है।…. इस मौके पर निशांत राहुल सिंह,शशि कुमार,
प्रभात कुमार,सुधीर सिंह आदि मौजूद थे

