कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने पदाधिकारीयों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर में जगह जगह बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया। जिसमें सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष श्री दुबे बागुननगर, बागुनहातु, भुईयाडीह, बारीडीह बस्ती का मुआयना करने पहुँचें। इस क्रम में जिलाध्यक्ष को बाढ़ग्रस्त से प्रभावित लोगों ने बताया कि पीने का पानी का अभाव है, इस विषय के समाधान हेतू जे एन ए सी के पदाधिकारी को फोन से सूचना दी, जिस पर संज्ञान लेकर जे एन ए सी ने तुरंत पानी का टैंकर उपलब्ध कराया। बस्ती भ्रमण में देखा कि बाढ़ के कारण बहुत बड़े पैमाने पर गंदगी एकत्र हो गई है। जिसे साफ-सफाई करने तथा ब्लीचिंग पाऊडर छिड़काव करने के लिए भी विभागीय पदाधिकारी को कहा जिस पर विभागीय पदाधिकारी ने अविलंब कदम उठाने का आश्वासन दिया।
इसी क्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे बागबेड़ा क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त नया बस्ती के रोड नंबर एक, दो तथा अगल बगल के बस्ती का जायजा लिया।

