जिला बार एसोसिएशन जमशेदपुर के अधिवक्ताओं ने झारखंड बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश शुक्ल का किया अभिनंदन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जिला बार एसोसिएशन जमशेदपुर के प्रमुख अधिवक्ताओं ने आज झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल से उनके निवास पर मुलाकात की तथा अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं को और प्रभावी बनाने में उनकी निर्णायक भूमिका के लिए आभार जताया और शाल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया l अधिवक्ताओ ने वेरीफिकेशन फार्म भरने के लिए झारखंड स्टेट बार काउंसिल द्वारा आख़िरी मौका 10 दिन का देने के लिए आभार प्रकट किया तथा श्री शुक्ल को कोल्हान विश्वविद्यालय का झारखंड के राज्यपाल द्वारा पुनः सीनेट का सदस्य नामित होने पर बधाई दी l अधिवक्ताओं ने कहा कि झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल झारखंड के अधिवक्ताओं के गौरव है, प्रत्येक अधिवक्ता की समस्या को सुनकर उनका समाधान करते हैं और सभी अधिवक्ताओं के सुख दुःख में सबका साथ देते हैं l श्री शुक्ल को देश के 9 राज्यों में अधिवक्ताओं के संगठनों ने अधिवक्ता रत्न से सम्मानित किया है l जिससे झारखंड के अधिवक्ता गौरवांवित है l
श्री शुक्ल ने सभी अधिवक्ताओं का आभार जताया और कहा कि झारखंड में अधिवक्ताओं के हितों की हर स्तर पर रक्षा की जाएंगी l अधिवक्ताओं में श्री परमजीत श्रीवास्तव ,अक्षय कुमार झा ,विनोद कुमार मिश्रा, रवीन्द्र कुमार,अमित कुमार,नवीन प्रकाश,नीरज कुमार, दीपक कुमार दिवाकर ,रमेश प्रसाद सहित कई अन्य अधिवक्ताओं ने श्री शुक्ल का भव्य अभिनंदन किया और उनके कार्यकुशलता की सराहना की l

