Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में पंचायत एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के लापरवाही के खिलाफ ज्ञापन
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में पंचायत एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के लापरवाही के खिलाफ ज्ञापन

    Aman KumarBy Aman KumarJune 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में पंचायत एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के लापरवाही के खिलाफ ज्ञापन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    बागबेड़ा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं की मांग को लेकर बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के बागबेड़ा मंडल के महामंत्री मनोज सिंह, समिति के संयोजक विनोद राम, महिला मोर्चा की संयोजक पवित्रा पांडे, ओबीसी मोर्चा के सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उप विकास आयुक्त डीसी साहब के प्रभार में डी डी सी श्री अनिकेत सचेत से मिलकर,समिति के अध्यक्ष सुबोध झा ने विगत पांच दिनों से बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी मैं पंचायत एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के लापरवाही से 1140 घरों की 20000 जनता बूंद बूंद पानी के लिए तरस रही है, सुबोध झा ने विस्तृत रूप से उप विकास आयुक्त को अवगत करवाए।

    मुखिया राजकुमार गौड, मुखिया उमा मुंडा प्रत्येक दिन जल उपभोक्ताओं को आधा अधूरा एवं गलत जानकारी देकर गुमराह एवं दिगभ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं। जिससे कॉलोनीवासी अब अपना सब्र खो चुके हैं।

     

    इसी कड़ी में सोमवार को आदित्यपुर स्थित ज्योति वर्कशॉप से मोटर पंप को बनाकर शाम 5:00 बजे बागबेड़ा कॉलोनी पंप हाउस में मुखिया को सुपुर्द कर दी गई थी। दोनों मुखिया ने आनन-फानन में बिना विभागीय पदाधिकारी को जानकारी दिए स्थानीय अकुशल मिस्त्री को पंप फिटिंग करने की जिम्मेदारी दे दी। अकुशल मिस्त्री पंप को फिटिंग करने के दौरान क्षतिग्रस्त कर दिये।

    आज स्पेयर मोटर रहता तो कॉलोनी वासियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। मुखिया के इस रवैया से कॉलोनीवासियों में आक्रोश व्याप्त है।

    सारी बातों से अवगत होकर डीडीसी ने इस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिए हैं।

    डीसी ऑफिस पर सुबोध झा के साथ विनोद राम मनोज सिंह, विक्की कुमार पवित्रा पांडे, श्यामू मिश्रा सुरेश प्रसाद अनीता देवी विनोद सिंह रंजीत कुमार, सुनीता बनर्जी, ललिता देवी, निरंजन शर्मा अखिलेश कुमार, संजीत कुमार अनिता कुमारी एवं अन्य कई लोग शामिल थे

    बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत सौंपे मांग पत्र
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलालू प्रसाद यादव के जन्मदिन को ले लखीसराय में विशेष पूजा-अर्चना, राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने की सुख-समृद्धि की कामना
    Next Article यूसीआईएल के लेखा विभाग के जीएम टी के मुखर्जी के इस्तीफे के बाद विभाग में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू 

    Related Posts

    यूपी : डीजल टैंकर बिजली के पोल से टकराया, लगी भीषण आग, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    August 4, 2026

    गुजरात : चांदीपुरा वायरस ने मचाया कहर, 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

    August 4, 2026

    असम : सीआरपीएफ अधिकारी ने दो सहकर्मियों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

    August 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूपी : डीजल टैंकर बिजली के पोल से टकराया, लगी भीषण आग, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    गुजरात : चांदीपुरा वायरस ने मचाया कहर, 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

    असम : सीआरपीएफ अधिकारी ने दो सहकर्मियों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

    तमिलनाडु पुलिस ने उदयनिधि को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

    सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस : यौन केस मामलों में लज्जा भंग या बेबस महिला जैसे शब्दों का न हो इस्तेमाल

    लॉक अप के विनर को लेकर चर्चा तेज, शिवांगी जोशी के नाम की खबरों से सोशल मीडिया पर बहस

    संसद की कार्यवाही में व्यवधान डाल रहे कांग्रेस और उसके सहयोगी दल: भाजपा

    फुटपाथ पर पैदल चलना मौलिक अधिकार, सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों को तत्काल निशानदेही के दिए निर्देश

    कोहली-गंभीर विवाद पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा खुलासा, आक्रामकता जरूरी लेकिन सीमा नहीं लांघनी चाहिए

    नंबर प्लेट छिपाने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धोखाधड़ी नहीं मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.