ग्रामीणों ने ट्रांसपोर्टिंग मार्ग का किया विरोध, दलालो के खिलाफ नारेबाजी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चतरा: टंडवा प्रखंड के उरदा गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को बैठक कर के कोयला दुलाई सड़क का जमकर विरोध किया। गांव के लोगो ने गांव से कोयला दुलाई सड़क बनने से गांव के लोगों को हाइवा से बेमौत होगी। जिसका गांव के सेकड़ो ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि ट्रांसपोर्टिंग सड़क बनने से गांव के लोगों को जीना दूभर हो जायेगा। कंपनी के हित में काम करनेवाले दलालो को चिह्नित कर बहिष्कार करने का निर्णय लिया। पांच गांव के ग्रामीणों ने ट्रांसपोर्टिंग सड़क के लिए जमीन नहीं देने की बात कही है। साथ ही आंदोलन को लेकर रणनीति तैयार करने का निर्णय लिया है। मौके पर दिलीप महतो, निलेश्वर महतो, दीपनारायण महतो, शिवशंकर भारती, राजू महतो, विनोद महतो, अशोक, मनोज कुमार, जगदीश, हेमलाल, बिमल समेत अन्य दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

