Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामिया हिंसा:पहले बाइक आग लगाई फिर खींचकर बस के नीचे रख दिया- सामने आया वीडियो
    Breaking News Headlines अपराध राष्ट्रीय

    जामिया हिंसा:पहले बाइक आग लगाई फिर खींचकर बस के नीचे रख दिया- सामने आया वीडियो

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 24, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर 15 दिसंबर को जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के पास हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर नया वीडियो सामने आया है. दिल्ली पुलिस की ओर से जारी इस सीसीटीवी फुटेज में बस और बाइक को जलाने की घटना कैद हुई है. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक प्रदर्शनकारी एक बाइक को पहले आग के हवाले कर देता है और फिर डीटीसी की बस को खाक करने के लिए बाइक को उस बस के नीचे घुसा देता है.दिल्ली पुलिस ने जामिया के पास हुई हिंसा की कुल तीन सीसीटीवी फुटेज जारी किए हैं. पहले वीडियो में कुछ लोग एक बाइक को आग लगाते दिख रहे हैं. दूसरे वीडियो में बस को आग लगाने के लिए कुछ प्रदर्शनकारी बाइक से पेट्रोल निकालते नज़र आ रहे हैं, जबकि आखिरी वीडियो में डीटीसी की बस जलाने का फुटेज हैं. दिल्ली पुलिस का दावा है कि ये सभी वीडियो 15 दिसंबर की हैं और इनसे प्रदर्शन के दौरान हिंसा करने वाले लोगों की पहचान की जा सकती है.आपको बता दें कि 15 दिसंबर को नागरिकता कानून (CAA) के विरोध में दिल्ली में जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के पास उपद्रवी भीड़ ने 4 बसों समेत 8 वाहन फूंक दिए थे और पथराव कर तोड़फोड़ की थी. उपद्रवियों को खदेड़ते हुए पुलिस यूनिवर्सिटी में घुस गई थी. पुलिस ने लाठीचार्ज कर छात्रों को बाहर निकाला था. इस दौरान करीब 100 से ज्यादा छात्र जख्मी हुए थे. इसमें बड़ी संख्या में छात्राएं भी शामिल रहीं. बवाल में दिल्ली पुलिस ने 10 युवकों को गिरफ्तार किया है.पुलिस ने मामले में दंगा भड़काने, उपद्रव मचाने, सरकारी प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने, पुलिस पर हमला करने की धाराओं के तहत मुकदमा भी दर्ज किया था. पुलिस का कहना है कि सभी युवकों का आपराधिक रिकॉर्ड है. वहीं, पुलिस ने 52 छात्रों को हिरासत में लिया था, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया. हालांकि, पुलिस ने कहा है कि छात्रों को अभी क्लीन चिट नहीं दी गई है और मामले की जांच की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुंबई में सैप्टिक टैंक की सफाई करते तीन मजदूरों की मौत
    Next Article जयपुर में चाइनीज मांझे से कटा चार साल के बच्चे का गला, अस्पताल में माैत

    Related Posts

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.