Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बड़ा मंगलवार के अवसर पर जनसेवा कार्यक्रम का भरत सिंह ने किया उद्घाटन बांटा तीन हजार लोगों के बीच चना, गुड़ एवं शरबत
    Breaking News Headlines Uncategorized कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बड़ा मंगलवार के अवसर पर जनसेवा कार्यक्रम का भरत सिंह ने किया उद्घाटन बांटा तीन हजार लोगों के बीच चना, गुड़ एवं शरबत

    Aman KumarBy Aman KumarJune 10, 2025Updated:June 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बड़ा मंगलवार के अवसर पर जनसेवा कार्यक्रम का भरत सिंह ने किया उद्घाटन बांटा तीन हजार लोगों के बीच चना, गुड़ एवं शरबत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    *जमशेदपुर 10 जुन:* आज बड़ा मंगलवार के पावन अवसर पर लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत और माँ काली संकल्प सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में एक जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन जमशेदपुर के बारीडीह गोलचक्कर में किया गया। इस अवसर पर लगभग 3000 लोगों के बीच चना-गुड़ एवं शरबत का निःशुल्क वितरण किया गया।
    इस पुनीत कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी श्री भरत सिंह जी के द्वारा किया गया। समिति की ओर से श्री भरत सिंह जी को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
    अपने संबोधन में श्री भरत सिंह जी ने माँ काली संकल्प सेवा समिति के संस्थापक श्री करण गोराई एवं समिति के समस्त सदस्यों को इस नेक कार्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि समाजसेवा ही सच्ची सेवा है और इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं।
    कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के करण गोराई, संजय कुमार सेन, विप्लव चंद्रा, आकाश रजक, अरूप गोराई, रविन्द्र मौर्या, राजकुमार वर्मा, राजीव कुमार, अमित कुमार, धारमू भूमिज, संजय तंतूबाई, रोहित गोराई, सनातन गोराई, संदीप सिंह, सौरभ घटक, आशीष चंद्रा, अरूण गोराई, सुजॉय घोष, विजय भगत, दिजोराज गोराई, भागीरथ गोराई आदि पदाधिकारी एवं सदस्यगण सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

    गुड़ एवं शरबत बड़ा मंगलवार के अवसर पर जनसेवा कार्यक्रम का भरत सिंह ने किया उद्घाटन बांटा तीन हजार लोगों के बीच चना
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्रों ने सदर अस्पताल, खासमहल में और सीएचसी जुगसलाई में चलाया नशा मुक्त भारत अभियान
    Next Article पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता संगठन सृजन अभियान के तहत मध्यप्रदेश में कर रहे हैं कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ लगातार बैठक

    Related Posts

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    June 6, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    June 6, 2026

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.