Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साहिबगंज रामपुरहाट सवारी गाड़ी का समय परिवर्तन अब 5 बजे साहिबगंज से रवाना होगी।
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    साहिबगंज रामपुरहाट सवारी गाड़ी का समय परिवर्तन अब 5 बजे साहिबगंज से रवाना होगी।

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साहिबगंज रामपुरहाट सवारी गाड़ी का समय परिवर्तन अब 5 बजे साहिबगंज से रवाना होगी।
    ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन हावड़ा मंडल के लगातार प्रयास के उपरांत आखिरकार मुख्य यात्री संचालन प्रबंधक पूर्व रेलवे कोलकाता श्री रोशन कुमार के पत्रांक CPTM/E.Rly.’s LNo/TT.350/2024-25/Pt.II दिनांक 5-6-2025 के आलोक में 63406 डाउन साहिबगंज रामपुरहाट सवारी गाड़ी का खुलने का समय परिवर्तन संशोधित किया गया है।पहले यह गाड़ी संध्या 6:55 पर साहिबगंज से रामपुरहाट के लिए प्रस्थान करती थी, अब यह संशोधित समयानुसार अपराह्न 5:00 बजे साहिबगंज से रामपुरहाट के लिए प्रस्थान करेगी।यह समय सारणी में दिनांक 10 जून 2025 से प्रभावी होगी।
    बताते चलें कि दिनांक 26 दिसंबर 2024 को ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन हावड़ा मंडल के प्रतिनिधिमंडल द्वारा महाप्रबंधक,पूर्व रेलवे कोलकाता मिलिंद देउस्कर को मुख्य यात्री परिचालन प्रबंधक,पूर्व रेलवे कोलकाता रोशन कुमार तथा उप महाप्रबंध,पूर्व रेलवे कोलकाता श्री वेद प्रकाश की उपस्थिति में दो सूत्री मांगों का ज्ञापन सोंपा गया था।जिसे इस क्षेत्र की जनता के सुविधा को देखते हुए उन्होंने दोनों मांगों को पूरा करने का काम किया है।ईजरप्पा के अध्यक्ष हिसाबी राय ने बताया कि दिनांक 26 दिसंबर 2024 को महाप्रबंधक,पूर्व रेलवे कोलकाता के कार्यालय कक्ष में 54406 डाउन साहिबगंज रामपुरहाट सवारी गाड़ी के समय परिवर्तन तथा पाकुड़ ग्रामीणों को जाम की समस्याओं से निजात पाने तथा पाकुड़ के आमजनों के आवागमन के सुविधार्थ अर्थ L.C गेट नंबर 39/B/T पश्चिम केविन के समीप रोड ओवर ब्रिज निर्माण हेतु लगातार वार्ता हुई। तदोपरांत दोनों मांगों को पूरा करने की सहमति बनी थी,जिसे महाप्रबंधक ने पूरा किया है। पूर्व रेलवे कोलकाता की ओर से रोड ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य का डीपीआर बनाने की प्रक्रिया तेजी पर है तथा ईसापुर फाटक पर रोड ओवर ब्रिज निर्माण स्थल की मिट्टी जांच हेतु रेलवे द्वारा भेजा गया है।
    ईजरप्पा के सचिव राणा शुक्ला ने बताया कि उक्त गाड़ी के समय परिवर्तन से साहिबगंज,तीनपहाड़ राजमहल,बरहरवा,पाकुड़ इत्यादि स्थानों से प्रतिदिन आवागमन करने वाले दैनिक यात्रियों सहित कोर्ट के कार्यों तथा विभिन्न कार्यालय से सारे कार्यों का निपटारा कर आमजनों अपने गन्तव्य स्थानों पर लौटने में सुविधा होगी।
    साहिबगंज रामपुरहाट सवारी गाड़ी के समय परिवर्तन पर करने पर नहीं वर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा,पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू, सीताराम सिंह,अनिकेत गोस्वामी,जितेंद्र सिंह,आफताब आलम,संदीप साहा,सुशील साहा,मंजूर आलम, पार्वती देवी,पिंटू हाजरा,अशोक प्रसाद,सादेकुल आलम,रणजीत राम, मोनी सिंह,चंदन प्रसाद,तारा गुप्ता, मोहन मंडल,अरुण चौधरी,सुबोध मंडल आदि ने महाप्रबंधक पूर्व रेलवे कोलकाता तथा मुख्य यात्री संचालन प्रबंधक,पूर्व रेलवे,कोलकाता का आभार व्यक्त किया है ‌

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनारी परदेसीपाड़ा में शांतिपूर्ण तरीके से अदा हुआ ईद उल अजहा की नमाज
    Next Article चतरा में सीसीएल की परियोजना में नौकरी और मुआवजा घोटाले की CID करेगी जांच

    Related Posts

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    July 12, 2026

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    July 12, 2026

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    महोत्सव सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं समाज की एकता का सशक्त प्रतीक : पूर्णिमा साहू

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का हुआ गठन, रंजन कुमार झा बने अध्यक्ष

    जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से 34 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित: जमशेदपुर में भव्य समारोह

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का 1.095 किलो पन्ना बरामद, तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.