Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दलमा में कॉटेज और रेस्ट हाउस के किराए में बढ़ोत्तरी पर भड़के भाजपा नेता अंकित आनंद
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    दलमा में कॉटेज और रेस्ट हाउस के किराए में बढ़ोत्तरी पर भड़के भाजपा नेता अंकित आनंद

    Aman KumarBy Aman KumarJune 2, 2025Updated:June 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दलमा में कॉटेज और रेस्ट हाउस के किराए में बढ़ोत्तरी पर भड़के भाजपा नेता अंकित आनंद

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। दलमा वन क्षेत्र में पर्यटकों के लिए बने कॉटेज और रेस्ट हाउस के किराए में 1000 से 2000 रुपये तक की बढ़ोत्तरी के निर्णय को भाजपा नेता अंकित आनंद ने अनुचित, अप्रासंगिक और गलत परंपरा की शुरुआत करार दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए इस फैसले पर आपत्ति जताई है और इसे सैलानियों की आवाजाही पर ‘अघोषित अंकुश’ लगाने वाला कदम बताया है।

    उन्होंने लिखा, “दलमा जैसे खूबसूरत और ऐतिहासिक स्थल को आम लोगों की पहुंच से दूर करने की कोशिश की जा रही है। किराया बढ़ाकर पर्यटन के उद्देश्य को ही समाप्त किया जा रहा है। पहले से ही निजी वाहनों और बाइक पर तरह-तरह की पाबंदियां लगी हैं। अब किराया दोगुना कर देना सरासर अनुचित है।”

    अंकित आनंद ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि वन विकास अभिकरण को यह फैसला लेने से पहले जनप्रतिनिधियों, विभागीय मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और स्थानीय सिविल सोसाइटी के साथ संवाद करना चाहिए था।

    भाजपा नेता ने सुझाव दिया कि किराया वृद्धि की प्रक्रिया को चरणबद्ध किया जाना चाहिए था। पहले चरण में न्यूनतम वृद्धि की स्वीकृति ली जाती और उसकी समीक्षा के बाद आगे कदम बढ़ाया जाता। उन्होंने वन विकास अभिकरण से निर्णय पर पुनर्विचार कर हालिया संकल्प को विलोपित करने और पर्यटकों की संख्या बढ़ाने को लेकर रणनीतिक चर्चा की मांग की है।

    दलमा में कॉटेज और रेस्ट हाउस के किराए में बढ़ोत्तरी पर भड़के भाजपा नेता अंकित आनंद
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्य सरकार शराब नीति को रद्द कर तत्काल पेसा कानून लागू करें: भागीरथी हंसदा
    Next Article जिला प्रशासन एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

    Related Posts

    सान्वी मल्टीस्पेशलिटी व सूर्या हॉस्पिटल में गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान,150 बच्चों को दिया गया स्वर्ण प्राशन

    May 21, 2026

    कचहरी की जमीन पर क्यों कायम है बनारस क्लब कलेक्ट्रेट राजस्व बार एसोसिएशन वाराणसी के महामंत्री वरिष्ठ अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार तिवारी ने मांगी बेदखली

    May 21, 2026

    जमीन विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने,फर्जी रजिस्ट्री और कब्जे की कोशिश के आरोप

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पाकिस्तान अब आतंक के लिए सुरक्षित नहीं

    सान्वी मल्टीस्पेशलिटी व सूर्या हॉस्पिटल में गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान,150 बच्चों को दिया गया स्वर्ण प्राशन

    कचहरी की जमीन पर क्यों कायम है बनारस क्लब कलेक्ट्रेट राजस्व बार एसोसिएशन वाराणसी के महामंत्री वरिष्ठ अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार तिवारी ने मांगी बेदखली

    जमीन विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने,फर्जी रजिस्ट्री और कब्जे की कोशिश के आरोप

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 योग बना संतुलित,स्वस्थ और जिम्मेदार जीवन का वैश्विक मार्ग -प्रतापराव जाधव

    चतरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: सिमरिया में 50 लाख का अफीम डोडा जब्त, तस्करी में इस्तेमाल दो कारें बरामद

    अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष डाॅo हरेराम त्रिपाठी ‘चेतन’ एवं वर्तमान अध्यक्ष डाॅo महामाया प्रसाद ‘विनोद’ डाॅo निर्भीक स्मृति सम्मान से हुए सम्मानित

    उपायुक्त के निर्देश पर पंचायतों व वार्डों का विशेष निरीक्षण

    राजीव गांधी पुण्यतिथि पर मेगा रक्तदान शिविर, 100 यूनिट रक्त संग्रहित

    मानगो एनएच-33 में शिव पूजा समिति द्वारा भोक्ता पूजा का आयोजन, देर रात तक चला छाऊ नृत्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.