Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व 28 एवं 29 को राजगीर में
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड धर्म बिहार

    श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व 28 एवं 29 को राजगीर में

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 22, 2019Updated:December 22, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व 28 एवं 29 को राजगीर में
    बिहार सरकार चला रही फ्री बसें
    पटना साहिब। श्री गुरु नानक देव जी का 550 वां प्रकाश पर्व बिहार के राजगीर में 28 एवं 29 दिसंबर को बड़े ही श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
    तखत श्री हरिमंदिर साहिब पटना प्रबंधन कमेटी के उपाध्यक्ष सरदार इंद्रजीत सिंह ने बताया कि 27 दिसंबर को बिहार के राजगीर में श्री अखंड पाठ का प्रारंभ होगा जिसका भोग 29 दिसंबर को डाला जाएगा। 28 दिसंबर को राजगीर में 11:00 बजे नगर कीर्तन निकलेगा और दोपहर एक बजे से तीन बजे तक के लिए कीर्तन दरबार सजेगा। वहां लंगर की भी व्यवस्था रहेगी।
    29 दिसंबर को सुबह आठ बजे से संगत को बसों द्वारा राजगीर ले जाया जाएगा। बिहार सरकार द्वारा 50 बसें उपलब्ध कराई जा रही है। यह सेवा संगत के लिए फ्री रहेगी। दोपहर में कीर्तन दरबार सजेगा एवं लंगर की व्यवस्था रहेगी। समागम में शामिल होने पंजाब से रागी जत्थे, प्रचारक, कवि, कविसरी जत्थे पहुंच रहे हैं।
    उन्होंने बताया कि गुरु नानक देव जी अपनी पहली उदासी धार्मिक प्रचार यात्रा के क्रम में राजगीर आए थे। वहां गर्म जल के 22 कुंड हैं। स्थानीय लोगों एवं साधुओं के आग्रह पर गुरु नानक देव जी ने वहां शीतल जल का कुंड प्रकट किया।
    वहां बिहार सरकार के द्वारा गुरु नानक देव जी के जीवन से संबंधित यादगारी का निर्माण करवाया जा रहा है।
    गुरु गोबिंद सिंह जी का 353 वा प्रकाश पर्व 31 दिसंबर 1 एवं 2 को
    तखत श्री हरिमंदिर साहिब प्रबंधन कमेटी पटना के उपाध्यक्ष सरदार इंद्रजीत सिंह ने बताया कि दसवें गुरु गोविंद सिंह जी का 353 वा प्रकाश पर्व 31 दिसंबर तथा एक एवं दो जनवरी 2020 को पटना साहिब में वृहद स्तर पर मनाया जाएगा। यहां गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश”सन 1666 में हुआ था।
    इंद्रजीत सिंह ने बताया कि संगत के ठहरने के लिए पहले की भांति टेंट सिटी तैयार की गई है। इस प्रकाश पर्व पर पंजाब एवं देश के अन्य शहरों से उच्च कोटि के विद्वान प्रचारक कवि कवि श्री जत्था रागी जत्थे एवं टाढी जत्थे इस समागम में हिस्सा लेने पटना पहुंच रहे हैं।
    उन्होंने संगत से टेंट सिटी में एडवांस बुक करने को बुकिंग के लिए टोल फ्री नंबर का लाभ उठाने की सलाह दी है। उन्होंने टोल फ्री नंबर भी जारी किया है। टेंट सिटी बुकिंग के लिए टोल फ्री नंबर 1800 212 8250 एवं 1800 212 8151 भी उन्होंने जारी किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएलबीएसएम एनसीसी टीबी रोग एवं प्रदूषण को लेकर चलाया जागरूकता अभियान
    Next Article उपायुक्त ने कम्बल वितरण करने का दिया निर्देश

    Related Posts

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.