Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोगों को नए उपायुक्त से उम्मीद
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    लोगों को नए उपायुक्त से उम्मीद

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोगों को नए उपायुक्त से उम्मीद

    जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में भूमि माफियाओं ने किया सरकारी और वन भूमि पर अवैध कब्जा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पोटका प्रखंड और मुसाबनी प्रखंड के जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में भूमि माफियाओं ने सरकारी और वन भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है। कई जगह जमीन को प्लॉटिंग कर करोड़ों रुपये में बेच भी चुके हैं। अब भी सरकारी और बंदोबस्ती जमीन पर बड़े-बड़े मकान बन रहे हैं।
    जमशेदपुर जिले में नए उपायुक्त के रूप में कर्ण सत्यार्थी ने पदभार संभाला है। जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में सरकारी, वन, आदिवासी और कृषि भूमि को माफियाओं से मुक्त कराना उनके लिए बड़ी चुनौती होगी।
    सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। माफिया लगातार सरकारी संपत्ति पर कब्जा कर रहे हैं। पहले भी कई बार भूमि माफियाओं को नोटिस जारी किया गया, लेकिन अब तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई।
    कुलड़िहा पंचायत के गोकुलधाम और रमेंद्र नगर में माफियाओं ने कई एकड़ जमीन बेच दी। कई लोगों को ठग लिया गया। अब खरीददार परेशान हैं। बरसों की जमा पूंजी डूब गई है।
    क्षेत्र में लगातार जंगल काटे जा रहे हैं। बंदोबस्ती जमीन पर भी कब्जे की तैयारी चल रही है। कई जगहों पर जमीन बेची भी जा चुकी है।
    लोगों को नए उपायुक्त से उम्मीद है कि अब सख्त कार्रवाई होगी। सरकारी जमीन से कब्जा हटाने के लिए कई बार नोटिस जारी हुआ, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
    जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के राखा माइन्स में भूमि माफियाओं के द्वारा कई एकड़ सरकारी जमीन बेच दी गई है वहीं पोटका के सीओ निकिता वाला के द्वारा शिशिर पत्रों से सरकारी जमीन में बुलडोजर चला कर खाली कराया गया है लेकिन रमेश दास की द्वारा कब्जा किया हुआ सरकारी जमीन अभी तक खाली नहीं हुई जिसको लेकर भी उपायुक्त से शिकायत की गई थी अब नए उपायुक्त से उम्मीद है कि इस जमीन को भी खाली कराई जाएगी कई बार उसे नोटिस दिया जा चुका है लेकिन उन्होंने अभी तक खाली नहीं किया है।
    पोटका प्रखंड में कलिकापुर में कई लोगों के द्वारा जमीन के फर्जी कागजात भी बनाए जा रहे हैं भूदान यज्ञ कमेटी के नाम पर भी कई लोगों को लाखों रुपया लेकर जमीन के कागज दिए गए हैं लोग फर्जी कागजात दिखाकर भी जमीन कब्जा कर रहे हैं इन लोगों पर भी कार्रवाई करना नहीं उपायुक्त के लिए काफी बड़ी उपलब्धि होगी लगातार फर्जी कागजात का उपयोग हो रहा है।
    पोटका के विधायक संजीव सरदार के द्वारा भी पोटका प्रखंड में कृषि भूमि में प्लाटिंग कर बड़े-बड़े भवन बनाने को लेकर भी शिकायत की गई है कृषि भूमि को भी लगातार भूमिमाफियों के द्वारा बेचा जा रहा है और बिना नक्शा पास के ही घर बनाए जा रहे हैं इस पर भी कार्रवाई की मांग की गई है।
    जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के कुलड़िहा,आसान बनी ,वीर ग्राम ,राखा माइन्स , दुडर्कू ,राखा कॉपर सहित कई जगह में सरकारी जमीन पर भूमि माफियाओं की नजर है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजा कालिंदी ने यूसिल सी एम डी के पी ए सुरोजित दास पर लगाया गंभीर आरोप
    Next Article पूर्वी सिंहभूम जिले के नए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को पुष्प-गुष्छ देकर किया गया सम्मानित

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.