Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सेवा और संस्कार का संगम : अरोड़ा-खत्री समाज ने मनाई महाराजा अरूट जयंती
    Breaking News Headlines जमशेदपुर राजनीति राष्ट्रीय

    सेवा और संस्कार का संगम : अरोड़ा-खत्री समाज ने मनाई महाराजा अरूट जयंती

    News DeskBy News DeskMay 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    • रक्तदान व हवन के साथ अरोड़ा-खत्री समाज ने किया महाराजा अरूट को नमन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

    हरियाणा/हिसार (राजेश सलूजा) : अरोड़ा-खत्री समुदाय द्वारा महाराजा अरूट की पावन जयंती पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन कर महाराजा अरूट को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

    कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रक्तदान शिविर रहा, जिसमें युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर हिसार के मंडल आयुक्त अशोक गर्ग ने शिरकत की एवं विशिष्ट अतिथि के तौर हिसार के मेयर प्रवीण पोपली एवं पूर्व मेयर गौतम सरदाना ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। शिविर में एक बजे तक 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जो ज़रूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होगा।

    समाज के वरिष्ठजनों ने एवं ऊषा किरण भारती ने महाराजा अरूट के जीवन एवं उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला और युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल धार्मिक श्रद्धा नहीं, बल्कि समाजसेवा और एकता का संदेश फैलाना भी रहा। सभा के

    प्रधान मेहरचंद मनचंदा ने बताया कि अरोड़ा-खत्री समाज न केवल परंपराओं का पालन करता है, बल्कि समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को भी पूरी निष्ठा से निभाता है। इस मौके पर आई.डी. मनचंदा, हरीश जुनेजा, भजनलाल अरोड़ा, जितेंद्र भारती, गगन ओबेरॉय, दर्शन रहेजा, डिम्पी कथूरिया, लीला कृष्ण चोपड़ा, मोहित चुघ, टीनू आहूजा, राजकुमार बजाज, महेंद्र टुटेजा, सुरेश कक्कड़, बिशम्बर गावडी, अशोक पाहवा, भारत मेहता, अनुराग ग्रोवर, विनय निझावन, हेमंत नागपाल, संदीप बांगा, पंकज नंदा आदि उपस्थित हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशेखावत करेंगे ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइन्स

    Related Posts

    बंगाल चुनाव में हार: ममता बनर्जी का बयान और बड़े आरोप | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का भव्य आगाज | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    ठाणे: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने वाले शिक्षकों पर FIR | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल चुनाव में हार: ममता बनर्जी का बयान और बड़े आरोप | राष्ट्र संवाद

    दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का भव्य आगाज | राष्ट्र संवाद

    ठाणे: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने वाले शिक्षकों पर FIR | राष्ट्र संवाद

    बीजेपी पर ‘वोट चोरी’ का आरोप: विपक्ष में क्यों नहीं कोई जेपी या अन्ना? | राष्ट्र संवाद

    बंगाल विजय: संघ की जमीनी साधना और भाजपा की जीत | राष्ट्र संवाद

    लोकतंत्र की मर्यादा और चुनावी विश्वास का संकट | राष्ट्र संवाद

    बंगाल की राजनीति और चुनावी हिंसा: लोकतंत्र की कसौटी | राष्ट्र संवाद

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: ६ मई २०२६ (बुधवार)

    31 मई तक प्रोजेक्ट तैयार न हुआ, चाबी लाभुकों को नहीं मिली तो 1 जून से अनशनःसरयू राय

    विश्व रेड क्रॉस दिवस पर जमशेदपुर में रक्तदान महायज्ञ, 100 दिवसीय अभियान की भी होगी शुरुआत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.