पेट्रोल पंप लुट मामले का खुलासा, हथियार के साथ एक गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना अंतर्गत एक पेट्रोल पंप से लूट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार फिरोज अंसारी उर्फ जल्ला फिरोज कपाली का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा और दो गोली बरामद किया है। जानकारी देते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि घटना में शामिल दूसरे आरोपी अफजल अंसारी को जमशेदपुर पुलिस ने ओडिशा पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पेट्रोल पंप में लुट की घटना को अंजाम देने के बाद ओडिशा के रायरंगपुर में भी एक दुकानदार को गोली मारकर लूट लिया था। उन्होंने बताया कि फिरोज अंसारी के खिलाफ झारखंड समेत छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में भी कई मामले दर्ज है।
Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

