Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिव धाम में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ शिव पार्वती की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    शिव धाम में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ शिव पार्वती की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शिव धाम में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ शिव पार्वती की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा
    शहर के कोर्ट रोड स्थित शिव धाम मोहल्ले के शिव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार एवं रीति रिवाजों के बीच भगवान शिव एवं माता पार्वती की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गयी। जामताड़ा के विख्यात पुरोहित आचार्य के मंत्रोचारण के बीच प्राण प्रतिष्ठा के साथ चौबीस घंटे का अष्टयाम यज्ञ एवं अन्य धार्मिक आयोजन की भी शुरुआत की गयी। वही शिव धाम मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा बताया गया कि शिव मंदिर में पूर्व से ही भगवान शिव एवं माता पार्वती की प्रतिमा स्थापित थी। किसी कारणवश माता पार्वती की प्रतिमा खंडित हो गया था। जिसके कारण यहां के श्रद्धालुओं को पूजा पाठ करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

    इस समस्या को देखते हुए समाज सेवी सह वरिष्ठ भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा एवं समस्त शिव धाम मंदिर कमेटी के सदस्यों के सहयोग से भगवान शिव एवं माता पार्वती की भव्य प्रतिमा स्थापित की गयी। जहां काशी एवं स्थानीय विद्वान पंडितों के मार्गदर्शन एवं मंत्रोंच्चार के बीच वैदिक रीति रिवाजों से मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गयी। वही समाज सेवी सह भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि शिवधाम मोहल्ले में पुनः उमानाथ मंदिर में भगवान शिव एवं पार्वती की प्रतिमा को पुनर्स्थापित किया जा रहा है। कहा कि हम हमेशा से ही मंदिर निर्माण, प्राण प्रतिष्ठा, धार्मिक अनुष्ठानों सहभागिता देते हें। सनातन धर्म की रक्षा, प्रचार-प्रसार और संस्कृति के उत्थान आदि को लेकर होने वाले अनुष्ठान में सहयोग करते आ रहें हैं। उसी के तहत आज मुझे यह सौभाग्य प्राप्त हुआ कि शिवधाम मोहल्ले में भगवान शिव एवं मां पार्वती की प्रतिमा स्थापित करने का मौका मिला। मौके पर नटवर खां,रत्नेश झा,हेमन्त झा, अविनाश राउत, रंजित राउत,अनिल ब्रनवाल,संजय ब्रनवाल,रवीन्द्र सिंह,अशोक यादव,संतोष ब्रनवाल,नवल किशोर तिवारी,बबलू ब्रनवाल,निरंजन झा,मदन गुप्ता,रंजय वर्मा सहित शिव धाम मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा के युवक की चित्तरंजन में हत्या की आशंका, फतेहपुर डैम में मिला शव
    Next Article सनराइज हॉस्पिटल गोड्डा ने माड़ो कुरमा को हराकर जीता खिताब

    Related Posts

    गिरिडीह फर्जीवाड़ा मामले में बड़ा एक्शन, राधास्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा हिरासत में

    September 1, 2026

    जलजमाव से परेशान लोगों का अनोखा विरोध, सड़क पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की धान रोपनी

    September 1, 2026

    13 माह से कमीशन बकाया, राशन दुकानदारों का उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना

    September 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह फर्जीवाड़ा मामले में बड़ा एक्शन, राधास्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा हिरासत में

    जलजमाव से परेशान लोगों का अनोखा विरोध, सड़क पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की धान रोपनी

    13 माह से कमीशन बकाया, राशन दुकानदारों का उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना

    NMDC हैदराबाद मैराथन के 15वें संस्करण में जमशेदपुर रोड रनर्स का शानदार प्रदर्शन

    बेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर; पटना रेफर

    पुतला गायब, कांग्रेसी हैरान”: यूथ कांग्रेस का बना मज़ाक

    मंदिर में चेन स्नैचिंग करने वाले अंतरराज्यीय पारिवारिक गिरोह का पर्दाफाश, मां-बेटा-बहू समेत चार गिरफ्तार

    सोन समझौते में झारखंड को एक लोटा पानी भी अतिरिक्त नहीं मिला : सरयू राय

    बीईएमएल में 1346 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का मौका फ्रेशर्स भी कर सकेंगे आवेदन

    बिना चाशनी और मावे के झंझट के 15 मिनट में तैयार करें सिंघाड़े के आटे की स्वादिष्ट बर्फी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.