Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीआरपीएफ 26 बटालियन के सेकंड कमांडिंग ऑफिसर एम प्रबो सिंह के पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम सलामी
    Breaking News Business Headlines Uncategorized कारोबार चाईबासा जमशेदपुर झारखंड रांची राष्ट्रीय सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सीआरपीएफ 26 बटालियन के सेकंड कमांडिंग ऑफिसर एम प्रबो सिंह के पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम सलामी

    Aman KumarBy Aman KumarMay 16, 2025Updated:May 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सीआरपीएफ 26 बटालियन के सेकंड कमांडिंग ऑफिसर एम प्रबो सिंह के पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम सलामी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    राम गोपाल जैना
    सरायकेला:चाईबासा के जंगल में नक्सली ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सीआरपीएफ 26 बटालियन के सेकंड कमांडिंग ऑफिसर एम प्रबो सिंह के पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ शुक्रवार को अंतिम सलामी दी गई. आदित्यपुर स्थित सीआरपीएफ 157 बटालियन मुख्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में झारखंड पुलिस एवं सीआरपीएफ के सभी वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. जहां पूरे सम्मान के साथ शहीद एम प्रबो सिंह को अंतिम विदाई दी गई. इससे पूर्व मणिपुर से पहुंचे शहीद की पत्नी एवं बेटे ने भी नाम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की. आपको बता दे कि गुरुवार को हुए वज्रपात की चपेट में आकर सीआरपीएफ 26 बटालियन के सेकंड कमांडिंग ऑफिसर एम प्रबो सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी. जबकि तीन अन्य जवान घायल हुए थे जिन्हें एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है. श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से सरायकेला उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, झारखंड पुलिस के एडीजी संजय आनंद लाठकर, आईजी अभियान अमोल वेणुकांत होमकर, झारखंड सीआरपीएफ चैप्टर के आईजी साकेत कुमार सिंह, जगुआर डीआईजी अनूप बिरथरे, इंद्रजीत महथा, कोल्हान डीआईजी मनोज रतन चौथे, जमशेदपुर एसएसपी किशोर कौशल, चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर, सरायकेला एसपी मुकेश कुमार लुनायत, जमशेदपुर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग सहित तमाम पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान आईजी ऑपरेशन आईजी अमोल वेनुकांत होमकर ने कहा कि यह एक प्राकृतिक आपदा है. पुलिस एवं सीआरपीएफ जवानों का मनोबल काफी ऊंचा है. झारखंड में नक्सलवाद समाप्ति की ओर है. डीजीपी की अगुवाई में झारखंड पुलिस लगातार नक्सलियों के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार किए हुए हैं. जल्द ही झारखंड से नक्सलवाद का खत्म हो जाएगा. सलामी के बाद शहीद का शव पूरे राजकीय सम्मान के साथ परिजनों को सौंप दिया गया.

    सीआरपीएफ 26 बटालियन के सेकंड कमांडिंग ऑफिसर एम प्रबो सिंह के पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम सलामी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरीता देवी ने की आत्महत्या पिता ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का सोनारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई
    Next Article हिन्दू वीर शिरोमणि पृथ्वी राज चौहान जी का गोविंदपुर के अन्ना चौक पर जयंती मनाया गया

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.