Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फल हादी बोगा महोत्सव में दिखी भूमिज संस्कृति की झलक
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    फल हादी बोगा महोत्सव में दिखी भूमिज संस्कृति की झलक

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    फल हादी बोगा महोत्सव में दिखी भूमिज संस्कृति की झलक

    *विधायक संजीव सरदार ने कहा- समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा*
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    आदिवासी भूमिज समाज सूसून अखाडा एवं राजदोहा कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को फल हादी बोगा महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में पोटका विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उनके आगमन पर कमेटी के सदस्यों द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों से स्वागत किया गया।

    *शिक्षा, स्वरोजगार और सांस्कृतिक पहचान पर दे जोर: संजीव सरदार*

    विधायक संजीव सरदार ने अपने संबोधन में कहा कि भूमिज समाज को संगठित होकर शिक्षा, स्वरोजगार और सांस्कृतिक पहचान की दिशा में आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए समाज को जागरूक रहना चाहिए, जिससे विकास की मुख्यधारा में समाज की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। साथ ही युवाओं को अपनी संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा दी।

    *रंगारंग कार्यक्रम में झलकी सांस्कृतिक विरासत*

    महोत्सव के दौरान कई आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। इनमें आदिम भूमिज बनकटा रुसीका अखाडा, रस्का रोमाज क्लब खारियासाईं, सूसून अखाडा जियाड हातु पाठकिता, वीर शहीद गंगानारायण सिंह सुसार अखाडा के सदस्यों ने पारंपरिक नृत्य और गीतों से लोगों का मन मोह लिया। पूरी शाम सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रही। कार्यक्रम में कमेटी अध्यक्ष सूरज सरदार, सचिव दिनेश सरदार, कोषाध्यक्ष सागर सरदार, जयपाल सरदार, लाया नजीर सरदार, देवरी देवसिंह सरदार समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व जिपा चन्द्रवती महतो, सुनील महतो, सुधीर सोरेन, हितेश भकत, विद्या सागर दास, बीएन बास्के, चकरधर महतो, बापी नमाता समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक संजीव सरदार ने किया शिकार जाहेरा घेराबंदी का उद्घाटन
    Next Article ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने देखी भारत की ताकत : चम्पाई सोरेन

    Related Posts

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    May 31, 2026

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    May 31, 2026

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    May 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.