Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रोलाडीह हाई स्कूल में 6 कमरों का बनेगा भवन, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने किया भूमि पूजन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    रोलाडीह हाई स्कूल में 6 कमरों का बनेगा भवन, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने किया भूमि पूजन

    Aman KumarBy Aman KumarMay 16, 2025Updated:May 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रोलाडीह हाई स्कूल में 6 कमरों का बनेगा भवन, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने किया भूमि पूजन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    रामगोपाल जेना
    चक्रधरपुर
    चक्रधरपुर प्रखंड के हतनातोडांग पंचायत स्थित रोलाडीह हाई स्कूल छह कमरों का भवन बनेगा। जिसका गुरुवार को भूमि पूजन किया गया। यह भवन डीएमएफटी फंड से 55 लाख रुपये की लागत से बनेगा। गुरुवार को गांव के देहुरी बैगो सामड के द्वारा भवन निर्माण को लेकर विधिवत भूमि पूजा किया गया। तत्पश्चात विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव, जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हांसदा, मुखिया बेलमती बांकिरा आदि ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का आधारशिला रखा। मौके पर स्कूली विद्यार्थियों द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छा देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात स्वागत गीत प्रस्तुत की गई। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि रोलाडीह हाई स्कूल चक्रधरपुर विधानसभा में एक शैक्षणिक ऐतिहासिक धरोहर है। यहां से कई लोग शिक्षा ग्रहण कर देश में विभिन्न पदों पर रह कर सेवा दे रहे हैं। जिस कारण इस धरोहर को सुरक्षित रखना हमारा कर्त्तव्य है। उन्होंने कहा कि इस स्कूल का उन्नति हो इस पर ध्यान देना है। क्योंकि यह ग्रामीण क्षेत्र में बड़ा स्कूल है। इस स्कूल में करीबन 1200 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर में डीएमएफटी फंड से छह कमरों का भवन तैयार होगा, जिसका आज भूमि पूजन किया गया। उन्होंने उपस्थित बच्चों से कहा कि वे अच्छी से पढ़ाई करें और स्कूल का नाम रोशन करें। इस अवसर पर मुख्य रुप से विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक जोसेफ टोपनो, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष ताराकांत सिजुई, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मोतीलाल मुखी, टिंकू प्रधान, ठेका कंपनी के मुकेश साव, संजीव विश्वकर्मा, राजेश गुप्ता, लोचन मोहाली, मुंडा पोंडे सामड, शिक्षक संजय प्रधान, दीनानाथ प्रधान, दीप्ती बरजो, रामलाल महतो, मुखिया हांसदा समेत स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थी मौजूद थे।

    रोलाडीह हाई स्कूल में 6 कमरों का बनेगा भवन विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने किया भूमि पूजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलौहनगरी जमशेदपुर में भाजपा ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सैनिकों के पराक्रम का मनाया गया जश्न, हजारों लोगों ने सड़क पर उतरकर सेना की वीरता को किया सैल्यूट
    Next Article मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान राशि की रिकवरी किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई

    Related Posts

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    May 25, 2026

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    May 25, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

    यूसील कॉलोनी में गिरा क्वार्टर का छज्जा, बाल-बाल बचे कर्मी,जर्जर क्वार्टरों से दहशत में कर्मचारी, संपदा विभाग पर लापरवाही का आरोप

    प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    जिला समन्वय समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा

    जनगणना 2027 को लेकर समीक्षा बैठक, कार्य में पारदर्शिता पर जोर

    जेएसएलपीएस योजनाओं की समीक्षा, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

    बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

    जादूगोड़ा का नरवा पुलिया बन रहा ‘सुसाइड प्वाइंट’, आत्महत्याओं पर रोक के लिए जाली लगाने की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.