Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खिलाड़ियों की उपलब्धता के लिये विदेशी बोर्ड पर दबाव बना रहा है बीसीसीआई
    Breaking News Headlines खेल राष्ट्रीय

    खिलाड़ियों की उपलब्धता के लिये विदेशी बोर्ड पर दबाव बना रहा है बीसीसीआई

    News DeskBy News DeskMay 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    नयी दिल्ली : बीसीसीआई और आईपीएल टीमें 17 मई से फिर से शुरू हो रहे आईपीएल के लिये अपने खिलाड़ियों को भेजने के लिये विदेशी बोर्ड पर दबाव बना रहे हैं। हालांकि भारत . पाकिस्तान सैन्य टकराव के कारण अभी भी सुरक्षा को लेकर चिंतायें हैं ।

    बीसीसीआई के आला अधिकारियों ने आईपीएल सीओओ हेमांग अमीन से कहा है कि वे क्रिकेट आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड से खुद बात करके सुरक्षा संबंधी चिंताओं को दूर करे ।

    भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के कारण नौ मई को लीग स्थगित कर दी गई थी । इसके एक दिन बाद ही हालांकि युद्धविराम की घोषणा के बाद आईपीएल की बहाली का मार्ग प्रशस्त हुआ ।

    बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा ,‘‘ हम विदेशी बोर्ड से निजी तौर पर बात कर रहे हैं जबकि टीम सीधे अपने खिलाड़ियों के संपर्क में है । हमें उम्मीद है कि अधिकांश लौट आयेंगे ।’’

    क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने भारत लौटने या नहीं लौटने का फैसला खिलाड़ियों पर छोड़ दिया है ।

    टीम अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि कुछ विदेशी खिलाड़ी वापसी को लेकर अभी भी आशंकित हैं लेकिन अधिकांश के लौट आने की संभावना है ।

    चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कासी विश्वनाथ ने कहा ,‘‘ संशोधित कार्यक्रम का ऐलान कल रात हुआ । हम अपने विदेशी खिलाड़ियों से संपर्क कर रहे हैं । इसके बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी । हमारा मैच 20 मई को है तो अभी काफी समय है ।’’

    पंजाब किंग्स के आस्ट्रेलियाई हरफनमौला मार्कस स्टोइनिस और जोश इंगलिश के लौटने की उम्मीद कम है हालांकि मुख्य कोच रिकी पोंटिंग उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं ।

    आस्ट्रेलिया के जेवियर बार्टलेट, आरोन हार्डी , अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई और दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसेन लौट सकते हैं ।

    चेन्नई और सनराइजर्स हैदराबाद प्लेआफ की दौड़ से बाहर हैं जबकि पंजाब प्लेआफ में पहुंच सकता है । सनराइजर्स को कप्तान पैट कमिंस और ट्रेविस हेड के लौटने की उम्मीद है ।

    गुजरात टाइटंस की सफलता में अहम योगदान निभाने वाले जोस बटलर के लिए इस लीग में वापसी करना मुश्किल होगा।

    बटलर के सामने आईपीएल और देश के लिए खेलने में किसी एक को चुनने की चुनौती है।

    इंग्लैंड की टीम को 29 मई से वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की घरेलू श्रृंखला में भाग लेनी है जबकि आईपीएल नये कार्यक्रम के मुताबिक तीन जून तक चलेगा।

    पाकिस्तान के खिलाफ संघर्ष के कारण रोके जाने से पहले इसका फाइनल 25 मई को खेला जाना था।

    बटलर की तरह ही इंग्लैंड की वनडे टीम में जैकब बेथेल और विल जैक्स भी शामिल हैं। यह दोनों खिलाड़ी क्रमशः आरसीबी और मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं।  टाइटन्स की तरह आरसीबी और मुंबई इंडियंस दोनों ही प्ले-ऑफ की दौड़ में हैं।

    इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट (ईसीबी) के प्रवक्ता ने मंगलवार को ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘ हम आईपीएल और बीसीसीआई को कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में सहयोग करना चाहते हैं। अगर खिलाड़ी वापस जाना चाहते हैं तो हम खिलाड़ियों की वापसी की सुविधा प्रदान करेंगे।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘ खिलाड़ियों को पहले से तय कार्यक्रम के आधार पर अनापत्ति प्रमाण पत्र दिए गए हैं। ऐसे में हमें अब किसी भी संभावित विस्तार की समीक्षा करने की आवश्यकता होगी। इसके आखिरी चरण के मैचों के समय हमें सीमित ओवरों की श्रृंखला खेलनी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ‘गोपनीय’ सैनिक ने की आत्महत्या
    Next Article रोहित और कोहली की जगह लेने के लिये भारत के पास कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी : एंडरसन

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.