Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गरीबों का बैकलॉग राशन भी कालाबाजारी की भेंट चढ़ा
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    गरीबों का बैकलॉग राशन भी कालाबाजारी की भेंट चढ़ा

    Aman KumarBy Aman KumarMay 13, 2025Updated:May 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गरीबों का बैकलॉग राशन भी कालाबाजारी की भेंट चढ़ा

    *हल्दीपोखर के ग्रामीणों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग*

    **ग्रामीणों का आरोप – अप्रैल, मई और जून महीने की चीनी, 18 क्विंटल गेहूं, 2.5 क्विंटल चावल और करीब 450 धोती-साड़ी की हुई कालाबाजारी*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पूर्वी सिंहभूम जिला के पोटका प्रखंड अंतर्गत पश्चिमी हल्दीपोखर पंचायत के सैकड़ो राशन कार्डधारियों ने जन वितरण प्रणाली की निलंबित दुकानदार उत्पल बोस द्वारा बैकलॉग राशन की कालाबाजारी किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि अक्टूबर और नवंबर महीने का गेहूं, चावल, चीनी, साथ ही धोती-साड़ी जैसे जरूरी सामान उन्हें अब तक नहीं मिला है और यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि यह राशन उन्हें मिलेगा भी या कालाबाजारी की भेंट चढ़ गया।

    फिलहाल ग्रामीण पंचायत के दूसरे डीलर भृगु कालिंदी से राशन ले रहे हैं, लेकिन बैकलॉग राशन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि जब वे भृगु कालिंदी से बैकलॉग की मांग करते हैं तो उन्हें यह कहकर लौटा दिया जाता है कि वह राशन उन्हें मिला ही नहीं है। वहीं जब ग्रामीण पूर्व डीलर उत्पल बोस से संपर्क करते हैं, तो वह टालमटोल और धमकी भरा व्यवहार करते हैं।

    जानकारी के अनुसार सरकारी रिकॉर्ड में अप्रैल, मई और जून महीने की चीनी, 18 क्विंटल गेहूं, 2.5 क्विंटल चावल और करीब 450 धोती-साड़ी का वितरण नहीं दिख रहा है, जिससे ग्रामीणों को संदेह है कि यह सारा सामान गोदाम से गायब होकर बाजार में बेच दिया गया है।
    ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जब जिला स्तर से जांच टीम आई थी, तब जांच प्रक्रिया एकपक्षीय तरीके से की गई और शिकायतकर्ताओं से संवाद नहीं किया गया। इससे वे संतुष्ट नहीं हैं और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व में भी उन्होंने इस मामले को 28 दिसंबर 2024 को उपायुक्त के समक्ष उठाया था परंतु कोई कारवाई नहीं हुई जिससे वो काफी निराश है.

    *ज्ञापन देने वालों में शामिल ग्रामीण:*
    जिकरुल हुदा, जमाल खान, अब्दुल हयात, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद जमील, मोहम्मद नाजिम, वाजिद अली, मोहम्मद राजू, एमडी बाबू, जकी अनवर, मसरूल हुडा, मोहम्मद इरशाद, बबलू खान, अजमल कसाब, अत्ताउल्लाह खान, और हिदायतुल्लाह जैसे कई ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर अपनी मांग रखी।

    ग्रामीणों की प्रमुख मांगें

    बैकलॉग राशन की तुरंत रिकोवरी कर वितरण सुनिश्चित किया जाए। निष्पक्ष और पुनः जांच कराई जाए जिसमें शिकायतकर्ताओं की भी सुनवाई हो। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

    गरीबों का बैकलॉग राशन भी कालाबाजारी की भेंट चढ़ा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी टुंडी के दलदली में त्रिदिवसीय हनुमत महायज्ञ, कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
    Next Article जामताड़ा एसपी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, दिए गए आवश्यक निर्देश

    Related Posts

    बखरी में स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई पहल: अनिका होम्योपैथिक क्लिनिक का मंत्री संजय पासवान ने किया उद

    October 11, 2026

    एक दान, दो नेक काम: गोदान से गौसेवा, एंबुलेंस से जीवन रक्षा

    October 11, 2026

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी का अफीम तस्करों पर बड़ी कार्रवाई,2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बखरी में स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई पहल: अनिका होम्योपैथिक क्लिनिक का मंत्री संजय पासवान ने किया उद

    एक दान, दो नेक काम: गोदान से गौसेवा, एंबुलेंस से जीवन रक्षा

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी का अफीम तस्करों पर बड़ी कार्रवाई,2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार को न्यायालय से शॉ-कोज नोटिस जारी

    एसआईआर के विरोध में खेतिहर मजदूर यूनियन ने किया मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन

    दुर्गा पूजा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसएसपी ने घाटों का किया निरीक्षण

    दुर्गा पूजा को लेकर विभिन्न मंदिरों में कलश स्थापना, निकाली गई शोभायात्रा

    पब्लिक इंटरव्यू का प्रथम स्थापना दिवस समारोह आयोजित, समाजसेवियों और पत्रकारों को किया गया सम्मानित

    टंडवा के पोकला में शारदीय नवरात्र पर निकली भव्य कलश यात्रा, सैकड़ों महिलाओं ने शांका नदी से उठाया जल

    जेएनयू प्रकरण पर कांग्रेस मुख्यालय का घेराव करेगी भाजपा महिला मोर्चा, प्रदर्शन की बनी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.