Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रंभा कॉलेज ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
    Breaking News Headlines कारोबार खबरीलाल चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    रंभा कॉलेज ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।

    Aman KumarBy Aman KumarMay 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रंभा कॉलेज ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    रंभा कॉलेज ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों को सिविल डिफेंस के बारे में जानकारी दी गई । उन्हें सिविल डिफेंस से संबंधित जानकारी देते हुए बताया गया कि आपात स्थिति में सर्वप्रथम बिजली के सारे उपकरण एवं लाइट को बंद करना है और यह सुनिश्चित करना है कि रोशनी की कोई किरण घर पर दिखाई ना दे रही हो। इस कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर किशन कुमार शर्मा एवं एन एस एस कोऑर्डिनेटर डॉक्टर भूपेश चंद्र के द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से विशेष अपील की गई कि वह किसी भी घटना की लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग एवं सोशल मीडिया पर अपलोड ना करें, यदि वह ऐसा करते हैं तो उनके द्वारा दी गई जानकारी का फायदा दुश्मन देश के द्वारा लिया जा सकता है । उन्हें जागरूक करते हुए यह संदेश दिया गया कि जो देश की सीमा पर जाकर सरहद की रक्षा नहीं कर सकते हैं, वे घर के भीतर रहकर भी स्वयं जागरूक होकर और अन्य को जागरुक कर देश के संसाधनों को बचाकर देश की सेवा कर सकते हैं। इस मौके पर बी एड कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर कल्याणी कबीर, डॉ सुमन लता, डॉ गंगा भोला, डॉ सतीश चंद्र, लेक्चरर रश्मि लुगून, लेक्चरर अमृता सुरेन, असिस्टेंट प्रोफेसर ऐश्वर्या श्रीकर्मकार, असिस्टेंट प्रोफेसर शीतल मिश्रा एवं अन्य सभी व्याख्यातागण मौजूद रहे।

    रंभा कॉलेज ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडीबीएमएस हाई स्कूल में रक्षासूत्र तोड़ने पर बवाल: हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, शिक्षिका पर कार्रवाई की माँग तेज, जाँच कमिटी गठित
    Next Article ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा नेता दिनेश कुमार का बयान – ‘मोदी है तो मुमकिन है

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.