Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पहलगाम हमले को कांग्रेस ने फिर बताया केन्द्र सरकार की असफलता
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पहलगाम हमले को कांग्रेस ने फिर बताया केन्द्र सरकार की असफलता

    News DeskBy News DeskMay 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पहलगाम हमले को कांग्रेस ने फिर बताया केन्द्र सरकार की असफलता

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    रांची: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पहलगाम में आतंकवादी हमले को लेकर केन्द्र सरकार को फिर कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया है। रांची के धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा मैदान में कांग्रेस पार्टी की तरफ से ‘संविधान बचाओ रैली’ को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि 22 अप्रैल को एक बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 बेगुनाह लोगों की जान चली गयी। केन्द्र सरकार ने खुद माना है कि यह खुफिया एजेंसी (इंटेलिजेंस) की विफलता थी। यह भी कहा है कि वे इसमें सुधार करेंगे।

    खरगे ने सवाल उठाया कि अगर सरकार को खतरे की जानकारी थी तो पुख्ता सुरक्षा इंतजाम पहले से क्यों नहीं किए गये। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले से तीन दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी का कश्मीर सौदा प्रस्तावित था। पर एक खुफिया रिपोर्ट के चलते उन्होंने अपना कश्मीर दौरा रद्द कर दिया था। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा को खतरे के संकेत मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद क्यों नहीं की गई, पर्यटकों को अधिक सावधान किया जाना चाहिए था और सब तरफ सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए थी। पुख्ता सूचना के अभाव और सुरक्षा व्यवस्था में चूक के चलते ही इतनी बड़ी दुर्घटना हुई और निर्दोष लोग आतंकियों का निशाना बने।

    कार्यक्रम में पार्टी के कई राष्ट्रीय नेताओं सहित राज्य के पदाधिकारी, सांसद, मंत्री और विधायक मौजूद थे।

    पहलगाम हमले को कांग्रेस ने फिर बताया केन्द्र सरकार की असफलता
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएस.एस. अकादमी में अक्षय तृतीया से शुरू श्रीमद भागवत कथा का समापन
    Next Article जातीय जनगणना के मुद्दे पर जनता की जीत : खरगे

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    July 19, 2026

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    July 19, 2026

    9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर: रेलवे महिला कर्मी से चेन स्नेचिंग, विरोध करने पर घसीटा और मारपीट; एक आरोपी गिरफ्तार, विहिप का थाने में प्रदर्शन

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर रवि राज मुर्मू को विधायक संजीव सरदार ने दी बधाई

    केबुल मुखी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 संपन्न, 150 मेधावी छात्र-छात्राओं व युवाओं का हुआ सम्मान

    गोलमुरी सब्जी मार्केट में फायरिंग एवं रंगदारी की घटना चिंताजनक, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई : दिनेश कुमार

    ललित नारायण मिश्र समिति की वार्षिक आमसभा में नई कार्यकारिणी का गठन, जय चंद्र झा बने अध्यक्ष

    टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय में दो शिक्षिकाओं को भावभीनी विदाई, उत्कृष्ट सेवाओं के सम्मान में मिला एक-एक लाख रुपये का चेक

    पहली ही बारिश में ढहा विधायक निधि से बन रहा गार्डवाल, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.