Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय एमजीएम अस्पताल का किया निरीक्षण
    Breaking News Headlines जमशेदपुर

    प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय एमजीएम अस्पताल का किया निरीक्षण

    News DeskBy News DeskMay 5, 2025Updated:May 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर । झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश पर सिविल कोर्ट जमशेदपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अरविन्द कुमार पांडेय ने सोमवार को एमजीएम अस्पताल का भ्रमण कर निरीक्षण किया । इस दौरान प्रधान जिला जज के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के सचिव श्री धर्मेन्द्र कुमार एवं जज इंचार्ज श्री सिद्धांत तिग्गा तथा डालसा के सहायक रवि मुर्मू एवं पीएलवी नागेन्द्र कुमार व संजीत दास भी उपस्थित रहे । प्रधान जिला जज श्री अरविन्द कुमार ने बीते शनिवार को एमजीएम अस्पताल में घटित घटना को लेकर अस्पताल प्रबंधन से बात किया और घटना स्थल तथा अस्पताल के जर्जर भवन का भी अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल के सुरिटेंडेंट डॉक्टर रमेश कुमार मंधान और वाईस सुरिटेंडेंट डॉक्टर नकुल चौधरी के साथ घटित दुर्घटना एवं अस्पताल के अन्य समस्याओं पर भी चर्चा किया और कहा कि हादसा में घायल हुए मरीज एवं मृतक के परिवार को चिन्हित कर उचित मुआवजा व अन्य लाभ दिलाने में डालसा हर संभव सहयोग करेगा । उन्होंने किसी भी तरह के समस्याओं के निदान के लिए डालसा से संपर्क करने की बात कही । जिला जज ने एमजीएम अस्पताल में घटित इस हादसे पर चिंता जाहिर करते हुए सुरिटेंडेट को आगे से सजक रहने की बात कही ,ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृति न हो सके । उन्होंने निरीक्षण के दौरान अस्पताल के अन्य जर्जर भवन को भी नजदीक से देखा जिसकी दीवार एवं छत दुर्घटना से खाली नहीं था । एमजीएम अस्पताल के हादसा में घायल व्यक्ति सुनील कुमार से मिलकर उनका हाल चाल जाने और एक दूसरी वृद्ध महिला रेणुका देवी जो टीएमएच में भर्ती है उसे भी देखने के लिए टीएमएच गए और उनसे मिलकर वस्तु स्थिति से अवगत हुए । एजीएम अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इस हादसे में तीन व्यक्तियों की मृत्यु हुई है, जिनके परिजन को डालसा के पीएलवी के सहयोग से खोज लिया गया है । मृतक में श्रीचंद तांती जो सरायकेला का रहने वाला था उसके शव का आज पोस्टमार्टम कराकर पीएलवी नागेन्द्र कुमार के प्रयास से उसके परिजन को शौप दिया गया ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदिवासी समाज के लोगों ने सेंदरा पर्व मनाया
    Next Article खुदाई के दौरान दो युवक गड्ढे में गिरे, एक की मौत

    Related Posts

    पचम्बा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: दो नाबालिग लड़कियां मुक्त, महिला समेत तीन गिरफ्तार

    May 27, 2026

    चाकुलिया में गांजा तस्करी पर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 336 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    May 27, 2026

    बकरीद को लेकर बर्मामाइंस थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से अमन-शांति के साथ पर्व मनाने की अपील

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पचम्बा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: दो नाबालिग लड़कियां मुक्त, महिला समेत तीन गिरफ्तार

    चाकुलिया में गांजा तस्करी पर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 336 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    बकरीद को लेकर बर्मामाइंस थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से अमन-शांति के साथ पर्व मनाने की अपील

    जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाल्मीकिनगर और कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट : मुख्यमंत्री

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.