Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बागुनहातु बिहारी घाट में खनन टास्क फोर्स ने की औचक छापेमारी,बड़े बालू माफिया पकड़ से दूर
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राष्ट्रीय सरायकेला-खरसावां

    बागुनहातु बिहारी घाट में खनन टास्क फोर्स ने की औचक छापेमारी,बड़े बालू माफिया पकड़ से दूर

    Aman KumarBy Aman KumarApril 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बागुनहातु बिहारी घाट में खनन टास्क फोर्स ने की औचक छापेमारी,बड़े बालू माफिया पकड़ से दूर

    *अवैध बालू परिवहन करते 3 वाहन समेत लगभग 220 सीएफटी बालू जब्त, संलिप्त वाहन, वाहन चालक एवं वाहन मालिकों के विरूद्ध दर्ज कराई गई प्राथमिकी*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वर्णरेखा नदी के बागुनहातु बिहारी घाट पर खनन टास्क फोर्स ने औचक छापेमारी की। इस दौरान तीन 407 वाहनों JH05CJ – 2248, JH05AW – 3030, JH05AQ – 7245 पर बालू लोड कर रहे मजदूर एवं वाहन चालक भागने में सफल रहे। जांच करने पर वाहनों में लगभग 220 सीएफटी बालू लघु खनिज लदा हुआ पाया गया जिसको लेकर सिदगोड़ा थाना में संलिप्त वाहन, वाहन चालक एवं वाहन मालिकों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

    डीएमओ ने जानकारी दी कि JIMMS पोर्टल पर ऑनलाइन जांच करने पर उक्त वाहनों में लदे बालू लघु खनिज का कोई ई-परिवहन चालान नहीं पाया गया। उल्लेखनीय है कि उक्त स्थल पर बालू लघु खनिज का कोई खनन पट्टा स्वीकृत नहीं है। जिससे स्पष्ट होता है कि उपरोक्त वाहन चालक एवं वाहन मालिकों द्वारा अवैध रूप से बालू लघु खनिज उत्खनन कर परिवहन किया जाता रहा है। उक्त को लेकर तीनों वाहनों को खनिज सहित पुलिस बल की सहायता से जप्त करते हुए विधिवत् जप्ती सूची तैयार कर सिदगोड़ा थाना को सुरक्षार्थ सुपूर्द किया गया।

    उपरोक्त अवैध परिवहन में संलिप्त वाहनों, वाहन चालकों एवं वाहन मालिकों के विरूद्ध झारखण्ड लघु खनिज समनुदान नियमावली 2004, खान एवं खनिज विकास एवं विनियम 1957 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत् प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रेत्तर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दूसरी तरफ खनन विभाग की कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है लोगों के बीच चर्चा है कि बड़े बालू माफिया पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है

    बड़े बालू माफिया पकड़ से दूर बागुनहातु बिहारी घाट में खनन टास्क फोर्स ने की औचक छापेमारी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के विभिन्न मस्जिदों में काली पट्टी बांधकर की गई नमाज अदा
    Next Article कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम हमले के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.