Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पर्याप्त पेयजलापूर्ति के लिए सतनाला डैम के पानी का इस्तेमाल करने पर मंत्री की सहमति
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    पर्याप्त पेयजलापूर्ति के लिए सतनाला डैम के पानी का इस्तेमाल करने पर मंत्री की सहमति

    Aman KumarBy Aman KumarApril 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पर्याप्त पेयजलापूर्ति के लिए सतनाला डैम के पानी का इस्तेमाल करने पर मंत्री की सहमति

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    *जमशेदपुर*। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को मानगो नगर निगम और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) में जनसुविधाओं की स्थिति बेहतर बनाने के मकसद से सुबह नगर विकास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार के साथ उनके निवास पर लंबी वार्ता की। सरयू राय ने उनके सामने मानगो नगर निमग क्षेत्र में पेयजल और कचरा निष्पादन की समस्या तथा जेएनएसी क्षेत्र में कन्वेंशन सेंटर और डीएम लाइब्रेरी के उद्घाटन के साथ-साथ रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, सीवरेज ट्रीटमेंट तथा सिटी-रिवर एलायंस परियोजना के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार से अपनी बातें रखीं। मंत्री ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के समाधान के बारे में दूरभाष पर निर्देश दिया और कहा कि इस विषय में एक बार फिर हम लोग लंबी बैठक करेंगे।

    सरयू राय और सुदिव्य कुमार की बैठक में यह निर्णय हुआ कि मानगो पेयजल परियोजना का हस्तांतरण 15 दिनों के भीतर पेयजल स्वच्छता विभाग से नगर विकास विभाग को हो जाएगा। यह भी तय हुआ कि परियोजना के संचालन में आ रही दिक्कतों को दूर किया जाएगा ताकि सभी इलाकों में पर्याप्त जलापूर्ति की जा सके। मंत्री ने मानगो पेजयल परियोजना के बालीगुमा क्षेत्र की पानी टंकी को संचालित करने के बारे में भी पेयजल स्वच्छता विभाग के अभियंता प्रमुख से बात की और कहा कि कार्यपालक अभियंता स्तर पर आ रही कठिनाईयों का निस्तारण शीघ्र करें ताकि बालीगुमा क्षेत्र में भी पेयजल की व्यवस्था हो सके।

    श्री राय ने बताया कि एक महत्वपूर्ण निर्णय यह हुआ कि मानगो क्षेत्र में पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति के लिए डोबो स्थित सतनाला डैम के पानी का उपयोग किया जाए। इसके लिए नगर विकास विभाग के मंत्री जल संसाधन विभाग तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्रियों से बात करके आवश्यक परियोजना क्रियान्वित कराने हेतु पहल करेंगे। मानगो नगर निगम क्षेत्र में निगम का कार्यालय, एक टाउनहॉल एवं विवाह भवन बनाने तथा अंतरराज्यीय बस स्टैंड की समस्या का भी समाधान शीघ्र किया जाएगा। मंत्री श्री कुमार इस बात पर राजी हुए कि मानगो की पतली गलियों तक जाने के लिए छोटे आकार के जेसीबी एवं कचरा उठाव वाहनों की खरीद की जाएगी ताकि घर-घर से कचरा का उठाव किया जा सके।

    पर्याप्त पेयजलापूर्ति के लिए सतनाला डैम के पानी का इस्तेमाल करने पर मंत्री की सहमति
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के कार्यक्रम में सीधे प्रसारण से जुड़ेगें कोल्हान के शहीद परिवार
    Next Article टाटा स्टील फाउंडेशन ने नूतनडीह गांव में मनाया गया वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 235 वा जयंती, सांस्कृतिक नृत्य ने बाधा समा

    Related Posts

    आदित्यपुर में शादी में हर्ष फायरिंग पर बवाल, वायरल वीडियो के बाद पुलिस सख्त

    May 6, 2026

    झारखंड कांग्रेस प्रदेश कमेटी में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस में भगदड़ तय, 30 वर्षों से जुड़े सरायकेला के कांग्रेसी नेता की हाईकमान को सीधी सलाह

    May 6, 2026

    हाईकेगोड़ा से चांगीरा तक 3 करोड़ की लागत से होगा 3.7 किमी का सड़क निर्माण, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    May 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर में शादी में हर्ष फायरिंग पर बवाल, वायरल वीडियो के बाद पुलिस सख्त

    झारखंड कांग्रेस प्रदेश कमेटी में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस में भगदड़ तय, 30 वर्षों से जुड़े सरायकेला के कांग्रेसी नेता की हाईकमान को सीधी सलाह

    हाईकेगोड़ा से चांगीरा तक 3 करोड़ की लागत से होगा 3.7 किमी का सड़क निर्माण, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    “Project Device” का असर: नीमडीह पुलिस ने CEIR पोर्टल से 5 गुम मोबाइल खोजकर लौटाए

    इंटर रिजल्ट में पोटका के छात्र छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया

    ग्रामसभा की अनदेखी कर लगाया जा रहा स्टोन क्रशर, ग्रामीणों मे आक्रोश खनन विभाग सवालों के घेरे में

    प्लस टू एसएस हाई स्कूल गम्हरिया के बारहवीं कॉमर्स और आर्ट्स का रहा बेहतर परिणाम

    सामाजिक सुरक्षा की सहायक निदेशक ने किया छोटा गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका भवन का निरीक्षण

    लंबे समय से फरार आरोपी को कांड्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार

    झारसुगुड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.