Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पहलगाम के आतंकी बर्बरता पर लौहनगरी जमशेदपुर में उबाल
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड रांची सरायकेला-खरसावां

    पहलगाम के आतंकी बर्बरता पर लौहनगरी जमशेदपुर में उबाल

    News DeskBy News DeskApril 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पहलगाम के आतंकी बर्बरता पर लौहनगरी जमशेदपुर में उबाल

    आतंकवाद के खिलाफ सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता, फूंका आतंकवाद का पुतला

    आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब और पनाहगार पाकिस्तान पर कठोर सैन्य कार्रवाई की उठी मांग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को दिल दहलाने वाले आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस अमानवीय और बर्बर हमले में 27 निर्दोष पर्यटकों की नृशंस हत्या ने न केवल आतंकवाद की क्रूर मानसिकता को उजागर किया, बल्कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के घिनौने चेहरे को भी विश्व के सामने बेनकाब कर दिया। इस जघन्य घटना के बाद देशभर में लोगों में गुस्सा और आक्रोश का लावा फूट पड़ा है।

     

     

    बुधवार को जमशेदपुर महानगर के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर आतंकवाद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला कार्यालय से जुबिली पार्क गोलचक्कर तक हाथों में आतंकवाद का पुतला लेकर पैदल मार्च निकाला। इस दौरान ‘आतंकवाद मुर्दाबाद’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजयमान रहा। जुबिली पार्क गोलचक्कर पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया और केंद्र सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कठोर व निर्णायक कार्रवाई की मांग की।

     

    इस दौरान मनोज कुमार सिंह, जटाशंकर पांडेय, डॉ राजीव, कुसुम पूर्ति, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, मिली दास, संजीव कुमार, रमेश हांसदा, प्रेम झा, अखिल सिंह, संजीत चौरसिया, बिनोद सिंह, ज्ञान प्रकाश, उज्ज्वल सिंह, अमित सिंह, सागर राय, मंजीत सिंह, रमेश बास्के, प्रदीप मुखर्जी, अमिताभ सेनापति, चिंटू सिंह, बिनोद राय, पप्पू उपाध्याय, समेत सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।

    पहलगाम के आतंकी बर्बरता पर लौहनगरी जमशेदपुर में उबाल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजादूगोड़ा दुड़कू गांव में वन भूमि पर अवैध निर्माण लगातार जारी
    Next Article पहलगाम आतंकी हमले की राजेश शुक्ल ने कड़ी निंदा की

    Related Posts

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    June 6, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    June 6, 2026

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.