Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बागबेड़ा कॉलोनी में सप्लाई पानी नहीं आने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने सौंपा मांग पत्र
    Breaking News Headlines जमशेदपुर

    बागबेड़ा कॉलोनी में सप्लाई पानी नहीं आने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने सौंपा मांग पत्र

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बागबेड़ा कॉलोनी में सप्लाई पानी नहीं आने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने सौंपा मांग पत्र

    राष्ट्र संवाद, संवाददाता

    जमशेदपुर

    बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के कुंवर सिंह मैदान, रोड नंबर-3 स्थित लगभग 40 घरों में विगत कई वर्षों से सप्लाई का पानी नहीं आने की शिकायत को लेकर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार को हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र सौंपा।

    प्रतिनिधियों ने मांग पत्र में बताया कि विभाग द्वारा एक समय पानी की आपूर्ति की जाती है, फिर भी इन 40 घरों में वर्षों से पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे स्थानीय निवासियों को पीने के पानी के लिए दूर-दराज से पानी लाना या खरीदना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि इन सभी घरों ने जल आपूर्ति कनेक्शन के लिए 1050 रुपये की सिक्योरिटी राशि भी जमा की है, बावजूद इसके उन्हें पानी नहीं मिल रहा है। इस समस्या को लेकर पूर्व में भी कई बार जिला उपायुक्त व संबंधित अधिकारियों को पत्र सौंपा गया, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ।

    सारी बातें सुनने के बाद कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार ने विभाग के एसडीओ और जेई को मौके पर भेजकर जांच करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि तकनीकी खामियों को दूर कर जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति बहाल की जाएगी।

    वहीं एसडीओ महेंद्र बैठा ने कहा कि वे जेई के साथ एक सप्ताह के भीतर स्थल निरीक्षण कर समस्या का स्थायी समाधान करेंगे।

    बागबेड़ा कॉलोनी में सप्लाई पानी नहीं आने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने सौंपा मांग पत्र
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचक्रधरपुर नगर पर्षद की जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चौपट, महिलाएं पहुंची नगर पार्षद,
    Next Article आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में दृष्टि सेवा अभियान

    Related Posts

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    May 27, 2026

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    May 27, 2026

    ईद अल-अजहा को लेकर कुंडहित व बागडेहरी में निकाला गया फ्लैग मार्च

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण बकरीद मानने को लेकर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च

    78 साल बाद भी सड़क से वंचित खड़ियाकोचा, बीमारों को खटिया पर ढोने को मजबूर ग्रामीण

    बड़ा तालसा गांव में मासिका महोत्सव आयोजित, केरूआडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला “मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत”

    अब एआई बताएगा हाथियों की हलचल, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    मासिका महोत्सव में बना इतिहास, केरूवाडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.