Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 19 और 20 अप्रैल को मिथिला महोत्सव का होगा भव्य आयोजन
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    19 और 20 अप्रैल को मिथिला महोत्सव का होगा भव्य आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    19 और 20 अप्रैल को मिथिला महोत्सव का होगा भव्य आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर- ललित नारायण सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति द्वारा आगामी 19 और 20 अप्रैल 2025 को मिथिला महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। महोत्सव को लोक संस्कृति से जोड़कर आयोजित किया जा रहा है जिसमें मिथिला की परंपरागत हस्तशिल्प कला को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा। सिक्की-मौनी आदि की कला किस प्रकार नई पीढ़ी तक पहुंचे इसके लिए इस कला के विक्रय सह प्रदर्शन के साथ-साथ बनाने की कला भी प्रदर्शित की जाएगी। साथ ही मैथिली साहित्य की पुस्तकों की भी प्रदर्शनी रहेगी ताकि जमशेदपुर के मैथिली भाषा-भाषियों को अपनी पसंद की पुस्तक क्रय करने का अवसर मिल सके
    मिथिला चित्रकला (पेंटिंग) विश्व भर में अपनी अलग पहचान बना चुकी है नित्यप्रति बाजार की मांग के अनुरूप इसमें भी नए-नए प्रयोग हो रहे हैं। यह महोत्सव मिथिला चित्रकला के प्रेमियों के लिए भी एक अवसर होगा जब वह इस कला से सुसज्जित साड़ी चादर, पाग, दुपट्टा आदि देख और खरीद पाएंगे
    ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति की महिला शाखा द्वारा मिथिला हाट का आयोजन किया जाएगा जिसमें महिलाओं के द्वारा मिथिला के परंपरागत व्यंजनों की प्रदर्शनी लगेगी शहर में मिथिला की परंपरागत शैली जिसमें रसायन का प्रयोग नहीं होता है का उपयोग कर जिस खाद्य पदार्थों का निर्माण होता है उसकी भी प्रदर्शनी सह विक्रय स्टॉल को इस महा महोत्सव में स्थान दिया गया है। इसमें अदौरी ,दनौरी तिलौरी ,कुम्हरौरी,पापड़ आदि का स्टॉल लगाया जाएगा। इसके साथ ही मुरही,कचरी, माछ, टिकड़ी,पुरकिया दलिपुरी,मखानक खीर आदि से संदर्भित स्टॉल लगेगा
    संध्याकाल रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लोकधर्मी आयोजन किया गया है। जिसमें देश भर के कई नामचीन गायिकाओं और गायक को बुलाया गया है। इस महोत्सव में मिथिला की पारंपरिक नृत्य और संगीत को देखने का मनोरम अवसर प्राप्त होगा। इसके लिए वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध नेपाल की मंडली को बुलाया गया है जो झिझिया, जट जटिन,डोमकछ आदि लोक नृत्यों की प्रस्तुति करेगी
    महोत्सव के अवसर पर एक सम्मान सत्र का विभाजन किया गया है जिसमें संस्था को सहयोग करने वाले कई समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही समाज के विविध वर्गों के कई मेधावी लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा
    मिथिला महोत्सव का आयोजन बिरसा मुंडा ऑडिटोरियम , सूर्य मंदिर परिसर, सिदगोड़ा में होगा
    महोत्सव की सफलता के लिए कई प्रकार के उप समितियों का गठन किया गया है और अलग-अलग क्षेत्र में प्रचार प्रसार के लिए कार्यकर्ताओं को भी लगाया गया है। 16 अप्रैल को समस्त कोल्हान क्षेत्र में इसके प्रचार के लिए प्रचार रथ भी रवाना किया गया है संवाददाता सम्मेलन में समिति के अध्यक्ष जयचंद्र झा, महासचिव शंकर कुमार पाठक एवं कोषाध्यक्ष बैजू मिश्र द्वारा संयुक्त रूप से किया गया संवाददाता सम्मेलन में कहा गया कि अतिथि के रूप में झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री सह ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो जोनल आईजी अखिलेश झा आदि अन्य कई लोग अतिथि के रूप में शामिल होंगे संवाददाता सम्मेलन में अशोक झा पंकज, सरोजकांत झा, निवास झा, राजीव ठाकुर,विक्रम आदित्य सिंह, रविंद्र कुमार मिश्र, मनोज झा, ब्रजकातं झा,गोपाल झा,संजीव झा आदि समस्त कार्यकारिणी सदस्य गण उपस्थित थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझामुमो मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के शरीयत को संविधान से ऊपर बताने वाले बयान पर भाजपा हुई हमलावर
    Next Article इंडोर स्टेडियम जामताड़ा में बैडमिंटन एवं ताइक्वांडो खेल का प्रतिभा चयन ट्रायल हुआ आयोजित

    Related Posts

    सिमरिया विधायक के पहल पर सीसीएल क्षेत्र की सड़कों पर बनेगा डायवर्सन और लेन ऑगमेंटेशन, प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश

    October 22, 2026

    गांव की महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी, तभी सशक्त होगा देश: डॉ. पूनम सिंह

    October 22, 2026

    जादूगोड़ा में HCL के CSR फंड में बड़ा खेल : 1000 लीटर की टंकी पर लाल पेंट से लिखा 1500, लाखों का घपला उजागर

    October 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिमरिया विधायक के पहल पर सीसीएल क्षेत्र की सड़कों पर बनेगा डायवर्सन और लेन ऑगमेंटेशन, प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश

    गांव की महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी, तभी सशक्त होगा देश: डॉ. पूनम सिंह

    जादूगोड़ा में HCL के CSR फंड में बड़ा खेल : 1000 लीटर की टंकी पर लाल पेंट से लिखा 1500, लाखों का घपला उजागर

    विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से संवाद कर युवाओं ने समझी लोकतंत्र की कार्यप्रणाली

    शादी का वादा निभाएं, पहले आत्मनिर्भर बनें युवा : आनंदीबेन पटेल

    विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को मिलेगी गति: केशव प्रसाद मौर्य

    सिंदूर खेला के बाद मां दुर्गा को दी विदाई, ‘आसछे बोछोर आबार होबे’ के जयकारों से गूंजा माहौल

    गम्हरिया में मकान के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

    यूसिल की करोड़ों की सुरक्षा बेअसर, छह महीने में दूसरी बार चोरी

    कोकदा में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार पर दो बार हमला; तीन गंभीर घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.